दुनिया के कुछ देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) का नया स्वरूप सामने आया है जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. विदेश में कोरोना (Coronavirus) के नए वेरिएंट B.1.1529 के मिलने के बाद मंत्रालय ने यह कदम उठाया है. इस वेरिएंट के मामले बोस्तवाना, दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग से रिपोर्ट हुए हैं. मंत्रालय ने कहा है कि विदेशों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग सघन तरीके से की जाए और अगर उनमें से कोई ट्रैवलर पॉजिटिव निकल रहा हो तो उसका सैंपल INSACOG जीनोम सीक्वेंसिंग लेबोरेटरी को भेजा जाए.
दक्षिण अफ्रीका में वैज्ञानिकों ने हाल ही में कोरोना वायरस (Coronavirus) के इस वेरिएंट के बारे में पता लगाया है. कोरोना (Coronavirus) के इस वेरिएंट को गंभीर चिंता का कारण बताया गया है. इस कोविड वेरिएंट (Covid Variants) को B.1.1529 कहा जा रहा है. इस वेरिएंट के बारे में बताया गया है कि इसमें असामान्य रूप से बड़ी संख्या में म्यूटेशन होता है. यह पिछले सभी कोविड वैरिएंट से "स्पष्ट रूप से बहुत अलग" है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने संबंधित विभागों को सख्त हिदायत दी है की विदेश से आ रहे लोगों की त्रि-आयामी निगरानी आवश्यक है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और उनके संपर्क में आए लोगों की की स्क्रीनिंग और परीक्षण कड़ाई से होना चाहिए. पॉजिटिव आए ऐसे मरीजों की RTPCR रिपोर्ट नियमित रूप से जीनोम सिक्वेंसिंग लैब INSACOG को भी भेजने के लिए कहा गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब एनसीडीसी द्वारा सूचित किया गया है कि B.1.1529 वेरिएंट के कई कोविड मामले बोत्सवाना (3 मामले), दक्षिण अफ्रीका (6 मामले) और हॉककांग में (1 मामला) सामने आए हैं. यह वेरिएंट बहुत अधिक संख्या में म्यूटेट होता, जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं