दिल्ली से निकला NDTV इलेक्शन कार्निवल (NDTV Election Carnival) का सफर मेरठ और लखनऊ सहित कई शहरों को पार करता भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंच चुका है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) है और अयोध्या के चौक-चौराहों तक हर जगह राजनीतिक माहौल गरमा गया है. अयोध्या का नाम आता है तो आस्था, भक्ति और संस्कृति से जुड़े शहर की कल्पना साकार हो उठती है. अयोध्या का नाम आता है तो 'राम राज्य' की बात भी आती है और हालिया दौर की राजनीति में 'राम राज्य' की परिकल्पना राजनीति और राजनेताओं को बहुत से संदेश भी दे जाती है. अयोध्या की राम की पैडी पर आयोजित एनडीटीवी के खास कार्यक्रम में भाजपा नेता अवधेश पांडे, कांग्रेस नेता शरद शुक्ला और समाजवादी पार्टी के नेता दान बहादुर शामिल हुए. साथ ही कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास भी शामिल हुए. साथ ही कवि ताराचंद तन्हा और कवि शैलेंद्र पांडे मासूम ने अपनी कविताओं से मन मोहा तो स्थानीय कलाकार कीर्ति मिश्रा और अजनीश गुप्ता ने भजनों की प्रस्तति दी.
भाजपा नेता अवधेश पांडे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार यहां से लगातार तीसरी बार लल्लू सिंह चुने जाएंगे और लगातार तीसरी बार मोदी सरकार भी चुनी जाएगी. उन्होंने अयोध्या में विकास परियोजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि अयोध्या में 50 हजार करोड़ की परियोजना से अयोध्या का सर्वांगीण विकास हो रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण का काम किया जा रहा है.
-
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा
वहीं कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार, 15 लाख रुपये खाते में आएंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे जैसे वादे किए गए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि सोना 74 हजार पार हो गया है, लेकिन धान 400 पार नहीं बिक पा रहा है. उन्होंने कहा कि इस देश में 30 लाख नौकरियां के पद रिक्त हैं.
अयोध्या का नहीं, पूरे देश का सवाल : दान बहादुर
वहीं इस चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी के दान बहादुर ने कहा कि अयोध्या का सवाल नहीं है. आज पूरे देश का सवाल है. उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि 83 फीसदी युवा बेरोजगार हैं और इन्होंने जीडीपी का 81 फीसदी कर्जा ले लिया है. भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का सत्ता में आना जरूरी है.
राम किसी पार्टी और संप्रदाय के नहीं : राजू दास
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि पहले अयोध्या में किसी भी तरह की कोई अर्थव्यवस्था, कोई व्यवसाय नहीं था. यहां तक की किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान भी नहीं दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि अलग अलग दलों में रहिए, कार्य कीजिए कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन सत्य, सनातन, संस्कृति और राष्ट्रवाद की बात आ जाए तो हर व्यक्ति को एक जगह होना चाहिए. भगवान राम किसी पार्टी, दल और संप्रदाय के नहीं है. भगवान राम सबके हैं, सबके थे और सबके रहेंगे. फर्क इतना है कि कौन अपना मानता है और कौन पराया मानता है. यही फर्क है.
ये भी पढ़ें :
* NDTV इलेक्शन कार्निवल : BJP का '400 पार' का दावा, कांग्रेस-SP बोली- आएंगे चौंकाने वाले नतीजे
* NDTV इलेक्शन कार्निवल : कांग्रेस ने कहा- जल्द आएगा INDIA गठबंधन का साझा घोषणा पत्र
* NDTV इलेक्शन कार्निवल पहुंचा नवाबों के शहर, युवाओं ने बताया क्या हैं लखनऊ के मायने?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं