राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बुधवार को एक शिव मंदिर की सफाई की. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) अपने गृह राज्य ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में बने एक शिव मंदिर में झाड़ू लगाते हुए दिखींं. द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने से पहले फर्श पर झाड़ू लगाया. सफाई के बाद उन्होंने पूजा की. बता दें कि मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था. वहीं द्रौपदी मुर्मू का नाम सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.
#WATCH | Odisha: NDA's presidential candidate Draupadi Murmu sweeps the floor at Shiv temple in Rairangpur before offering prayers here. pic.twitter.com/HMc9FsVFa7
— ANI (@ANI) June 22, 2022
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से लैस ‘जेड प्लस' सुरक्षा प्रदान की है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि सशस्त्र दस्ते ने बुधवार तड़के मुर्मू (64) की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की राजद की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि इस घोषणा के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपने ‘वीआईपी' सुरक्षा दल को तैनात करने का निर्देश दिया था. (भाषा इनपुट के साथ)
VIDEO: 35 बाग़ी विधायकों के साथ नज़र आए एकनाथ शिंदे, तस्वीर भी आई सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं