विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2018

मुंबई में बारिश से अभी और बिगड़ सकते हैं हालात, स्कूल बंद करने का आदेश, 10 बड़ी बातें

मुंबई यातायात पुलिस के मुताबिक, एहतियाती उपाय के तहत घाटकोपर इलाके में एक रोड ओवर-ब्रिज को यातायात गतिविधि के लिए बंद कर दिया गया है.

मुंबई में बारिश से अभी और बिगड़ सकते हैं हालात, स्कूल बंद करने का आदेश, 10 बड़ी बातें
बारिश के चलते मुंबई में जगह-जगह पानी भरा
मुंबई:
  1. कल रात से शहर और उपनगरों में लगातार भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया है और कुछ जगहों पर रेल की पटरियां डूब गयी हैं. 
  2. बारिश के कारण परेल, धारावी , माटुंगा और मुंबई में किंग सर्किल और दिवा, डोम्बिवली, कल्याण और अंबरनाथ सहित पड़ोस के ठाणे जिले के शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति है. 
  3. मौसम विभाग ने महानगर और पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में दिन में बाद के समय में ‘‘भारी से भारी बारिश’ की चेतावनी जारी की है.
  4. मौसम विभाग की चेतावनी के चलते मुंबई में ऐहितियातन तौर पर सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिये गये हैं. 
  5. इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में चिंचोटी झरने में फंसे 107 लोग फंस गये थे. हालांकि इसमें एक को छोड़कर सभी को बचा लिया गया था.
  6. लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया है और कई जगहों पर पानी निकालने के लिये पंपों का इस्तेमाल करना पड़ा है.
  7. इस बारिश के चलते एक बार फिर से मुंबई में सभी तैयारियों की पोल-पट्टी खुल गई है और हर बार की तरह इस साल भी मुंबई पानी-पानी है. 
  8. भारी बारिश के कारण बिजली गुल होने की वजह से महाराष्ट्र विधान मंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चल सकी थी. 
  9. मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक अजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि "अगले पांच दिनों में कोंकण, गोवा और मुंबई में भारी भारी बारिश की संभावना है." 
  10. ऐसा लग रहा है कि मुंबई में अभी बारिश के चलते और हालात बिगड़ सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Rain, Mumbail Rain Badly Hits Normal Life
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com