महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने बुधवार को घोषणा की कि मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को अपराध खुफिया इकाई से तब तक के लिए हटा दिया गया है जब तक ऑटोमोबाइल पार्ट्स के व्यवसायी मनसुख हिरन की रहस्यमयी मौत की जांच पूरी नहीं हो जाती है. देशमुख ने यह बयान महाराष्ट्र विधान परिषद् में दिया और कहा कि हिरन की मौत मामले में राज्य सरकार निष्पक्ष जांच कराएगी. मंत्री ने कहा, ‘‘जांच जब तक पूरी नहीं हो जाती है तब तक पुलिस अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Vaze) को अपराध शाखा में उनके वर्तमान पद से हटा दिया जाएगा। विपक्ष की तरफ से बढ़ती मांग के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय किया गया है.'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार हिरन की मौत मामले में निष्पक्ष जांच करेगी.
उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के दक्षिण मुंबई स्थित घर के बाहर 25 फरवरी को एक वाहन में विस्फोटक पदार्थ पाए गए थे. बताया जाता है कि हिरन उस वाहन के मालिक थे. पुलिस ने कहा कि वाहन 18 फरवरी को हिरन के पास से चोरी हो गई थी. ठाणे में विगत शुक्रवार को हीरन का शव खाड़ी से पाए जाने के बाद मामले में रहस्य और गहरा गया था. विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने हिरन की मौत के मामले में मंगलवार को एपीआई सचिन वाजे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. देशमुख ने बुधवार को परिषद् में कहा था, ‘‘अगर वाजे उनकी मौत में संलिप्त पाए जाते हैं तो हम उपयुक्त कार्रवाई करेंगे.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"तुरंत गिरफ्तार करो": मुकेश अंबानी के मामले से जुड़े पुलिस अफसर के खिलाफ बोले फडणवीस
बहरहाल विधान परिषद् में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर और अन्य विपक्षी सदस्यों ने सरकार के निर्णय पर असंतोष व्यक्त किया. दारेकर ने कहा, ‘‘वाजे किसी न किसी तरह से मनसुख हिरन की मौत के मामले में संलिप्त हैं। उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए.''बाद में विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए देशमुख ने कहा कि जब तक आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) हिरन की मौत मामले की जांच पूरी नहीं कर लेती है तब तक महाराष्ट्र सरकार ने वाजे को अपराध शाखा से स्थानांतरित करने का निर्णय किया है.
दादरा एवं नगर हवेली से लोकसभा के सांसद मोहन डेलकर की मौत कथित आत्महत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद के बेटे की शिकायत पर मरीन ड्राईव थाने में मामला दर्ज किया गया है. मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल खेडा के खिलाफ भी प्रताड़ना निवारण कानून, 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
दादरा एवं नगर हवेली से सात बार के सांसद डेलकर (58) दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके के एक होटल में 22 फरवरी को मृत पाए गए थे. इस बीच संसदीय मामलों के मंत्री अनिल परब ने राज्य विधानसभा में कहा कि एपीआई वाजे को अपराध खुफिया इकाई से स्थानांतरित किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘मैं विपक्ष के नेता से आग्रह करता हूं कि उनके पास जो सबूत हैं उन्हें पुलिस को सौंप दें.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं