- पिछले साल ही नामीबिया से लाया गया था
- साशा बीते कई महीनों से थी बीमार
- पीएम मोदी ने साशा समेत आठ अन्य चीतों को कूनो पार्क में छोड़ा था
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक चीते (साशा) की मौत की खबर आ रही है. सूत्रों के अनुसार जिस चीते की मौत हुई है वो उन आठ चीतों में से एक है जिन्हें पिछले साल ही नामीबिया से लाया गया था. और पीएम मोदी ने इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार साशा बीते लंबे समय से बीमार चल रही थी. और इसी बीमारी की वजह से उसकी सोमवार को मौत हो गई.
कुछ महीने पहले ही साशा को उल्टियां करते देखा गया था. उसके बाद से ही उसकी देखरेख की जा रही थी. इलाज के दौरान डॉक्टरों को पता चला था कि साशा की किडनी सही से काम नहीं कर रही है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
साशा की तबीयत को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम को बुलाया गया था जो लगातार साशा की सेहत पर नजर बनाए हुए थे. नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के एक्सपर्ट्स से भी इस मामले में बात की गई थी.
हालांकि, साशा की मौत की आधिकारिक तौर पर अभी तक पुष्टि नहीं की जा सकी है. संभावना जताई जा रही है कि कूनो नेशनल पार्क के अधिकारी उसकी मौत को लेकर जल्द ही कोई बयान जारी करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं