केंद्र सरकार (Central Government) ने लोकसभा में कहा है कि बिहार (Bihar) को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है. केंद्र के जवाब पर आरजेडी ने नीतीश कुमार और जेडीयू पर तंज कसा है. आरजेडी ने निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र के जवाब से नीतीश कुमार का झूठ खुल गया है. साथ ही लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार का इस्तीफा भी मांगा है. वहीं एलजेपी ने कहा है कि विशेष दर्जा नहीं तो विशेष पैकेज दें. केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के पीछे के कारण को भी बताया है.
इन्हीं सभी कारकों और राज्य की विशिष्ट स्थिति पर विचार करने के बाद केंद्र ने यह निर्णय लिया है. इससे पहले, विशेष श्रेणी के दर्जे के लिए बिहार के अनुरोध पर एक अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) द्वारा विचार किया गया था, जिसने 30 मार्च, 2012 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. आईएमजी इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि मौजूदा एनडीसी मानदंडों के आधार पर बिहार के लिए विशेष दर्जा का मामला नहीं बनता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आरजेडी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर RJD ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा, "बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा!" - संसद में मोदी सरकार. नीतीश कुमार और JDU वाले अब आराम से केंद्र में सत्ता का रसास्वादन करते हुए 'विशेष राज्य के दर्जे' पर ढोंग की राजनीति करते रहें!"
"बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा!"
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) July 22, 2024
- संसद में मोदी सरकार।
नीतीश कुमार और JDU वाले अब आराम से केंद्र में सत्ता का रसास्वादन करते हुए 'विशेष राज्य के दर्जे' पर ढोंग की राजनीति करते रहें! pic.twitter.com/lpd8oIKEda
इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव ने कहा, "नीतीश कुमार तुरंत इस्तीफा दें, बोला था विशेष राज्य का दर्जा दिला देंगे! अब केंद्र ने मना कर दिया है."
नीतीश कुमार केंद्र और राज्य की सत्ता के लिए अपना ज़मीर, अपनी अंतरात्मा, बिहार की अस्मिता, बिहारवासियों की आकांक्षाओं और बिहार के वोटों की महत्ता को बेच चुके हैं!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) July 22, 2024
"नीतीश कुमार तुरंत इस्तीफ़ा दें, बोला था विशेष राज्य का दर्जा दिला देंगे! अब केंद्र ने मना कर दिया!"
- श्री… pic.twitter.com/yCLmiwZRzU
बिहार को संवेदना से देखने की जरूरत : मनोज झा
राजद के सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा के साथ-साथ विशेष पैकेज देने की भी मांग उठाई और कहा कि इसके लिए उनकी पार्टी संसद से सड़क तक संघर्ष करेगी. राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए झा ने केंद्र सरकार की प्रमुख सहयोगी जेडीयू पर भी निशाना साधा और कहा कि विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की मांग में ‘या' के लिए कोई स्थान नहीं है.
उन्होंने जद (यू) की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘‘हमारे कुछ साथी जो हमारे साथ काम कर चुके हैं, कहते हैं कि विशेष राज्य न दे सको तो विशेष पैकेज दो. विशेष राज्य और विशेष पैकेज के बीच में ‘या' नहीं है. बिहार को ‘या' स्वीकार नहीं है. विशेष राज्य का दर्जा भी चाहिए और विशेष पैकेज भी चाहिए. हमें दोनों चाहिए. संसद में मांगेंगे, सड़क पर मांगेंगे.''
उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के विकास और प्रगति के मानदंड की जब चर्चा हो तो बिहार को संवेदना से देखने की जरूरत है. बिहार को सिर्फ चुनाव के वक्त में नहीं याद करना चाहिए.''
लंबे समय से थी विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है. स्थानीय नेताओं का तर्क है कि प्रदेश के विकास के लिए यह जरूरी है. हालांकि, केंद्र सरकार के रुख ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.
ये भी पढ़ें :
* बिहार : सावन के पहले सोमवार को भागलपुर में बड़ा हादसा, गंगा स्नान करने गए 4 दोस्त डूबे
* बिहार के शिव मंदिरों में आधी रात से ही होने लगा बम-बम भोले...,उमड़ रही जबरदस्त भीड़
* भागो, ट्रेन में आग लगी...: समस्तीपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, जब सामने आई सच्चाई तो...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं