MiG 29K Crash News: नौसेना (Indian Navy) का एक लड़ाकू विमान मिग 29K (MiG 29K) समुद्र में गिरकर क्रैश हो गया है. कल यानी गुरुवार (26 नवंबर) को शाम 5 बजे ये हादसा हुआ है. उस वक्त ये ट्रेनर विमान अरब सागर के ऊपर फ्लाई कर रहा था. हादसे में एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे पायलट की तलाश जारी है. नौसेना ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.
जनवरी 2018 में, एक मिग-29 के फाइटर जेट गोवा हवाई अड्डे के रनवे पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हालांकि, इस हादसे में एक प्रशिक्षु पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा था. दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जेट फाइटर में आग लग गई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
चीन से तनातनी ने बीच सरकार ने मिग, सुखोई समेत 33 लड़ाकू विमानों की खरीद को दी मंजूरी
बता दें कि MiG 29 फाइटर जेट विमान रूस निर्मित लड़ाकू विमान हैं. इसकी लंबाई 17.32 मीटर होती है. यह विमान अधिकतम 18,000 किलोग्राम (44,100 पौंड) वजन लेकर उड़ान भर सकता है. इसकी ईंधन क्षमता 3,500 किलोग्राम (7,716 पौंड) है. लद्दाख सीमा पर चीन के साथ तनातनी को देखते हुए इसी साल जुलाई में भारत ने रूस से 21 नए मिग-29 फाइटर जेट खरीदने की मंजूरी दी है.
अपग्रेड होने से पहले मिग-29 ने भरी उड़ान, 1999 में करगिल युद्ध के दौरान किया था ये कमाल
भारतीय नौसेना विमान वाहक INS विक्रमादित्य पर बोर्ड में शामिल हुए 45 नए मिग-29 K का संचालन करती है.1999 में करगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने मिग-29 विमानों के जरिए पहाड़ियों के ऊपर से आतंकी किलेबंदी पर लेजर गाइडेड बम गिराए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं