- बीजेपी विधायक ने ममता बनर्जी पर बोला हमला
- कहा- ममता को बांग्लादेश का प्रधानमंत्री होना चाहिए
- पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं सुरेंद्र सिंह
अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा (BJP) विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपनी भाषा और भाव बदल दें, वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (P Chidambaram) जैसा ही होगा. बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार बैरिया में दो दिवसीय कृषि मेले के शुभारंभ कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बोला.
BJP विधायक बोले, ममता बनर्जी को भी वैसे ही सबक सिखाया जा सकता है, जैसे चिदंबरम और दूसरों को...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के जरिये नागरिकता की पुष्टि कराने के सिलसिले में ममता के बयान पर कहा कि वह विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करती हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भूल जाती हैं कि अब उनके बुरे दिन आने वाले हैं. वह अपने भाव और भाषा बदल दें, वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम जैसा ही होगा.
BJP विधायक बोले- मुस्लिमों के होती हैं 50 पत्नियां और 1050 बच्चे, यह जानवरी प्रवृत्ति है
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ममता को बांग्लादेशी घुसपैठियों के बल पर ही राजनीति करनी हैं तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि बंगाल में भगवान राम तथा हनुमान के रूप में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का प्रवेश हो गया है. अगले विधानसभा चुनाव में वहां सत्ता परिवर्तन निश्चित है.
बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एनआरसी (NRC) के मुद्दे पर एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला था. बीते गुरुवार को ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आगाह किया था कि वह NRC के नाम पर 'आग से नहीं खेले.' TMC का कहना है कि बंगाल की जनता राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने देगी. इससे पहले एनआरसी के ख़िलाफ़ तृणमूल ने 7 और 8 सितंबर को भी ज़िलों में विरोध प्रदर्शन किया था.
VIDEO: कोलकाता में बोले अमित शाह, ममता नहीं रोक सकतीं NRC
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं