मेघालय में पूर्व विद्रोही नेता चेरिशस्टारफील्ड थांगख्यू की मौत पर हिंसा बढ़ती जा रही है. विरोध कर रहे लोगों ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के निजी आवास पर रविवार को पेट्रोल बम से हमला किया है. हिंसा और विरोध प्रदर्शन के कारण शिलांग में दो दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है. तोड़फोड़ और आगजनी की खबरों के बाद राज्य के कई हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.
इससे पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई हिंसक घटनाओं के बाद आज रविवार की शाम राज्य के गृह मंत्री लखन रिंबुई ने इस्तीफा दे दिया है. हिंसक घटनाओं के बाद शिलांग में पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया गया है. राजधानी मेघालय और राज्य के कई अन्य हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. राज्य सरकार के एक आदेश में कहा गया है कि कर्फ्यू 17 अगस्त तक लागू रहेगा. सरकार ने कहा कि मंगलवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिलांग के जाआव इलाके में आज दोपहर अज्ञात लोगों ने मावकिनरोह पुलिस चौकी के एक पुलिस वाहन में आग लगा दी. चौकी के प्रभारी सहित वाहन पर सवार पुलिसकर्मी इस घटना में बाल-बाल बच गए. पूर्व विद्रोही नेता चेरिशस्टारफील्ड थांगख्यू की उनके घर पर पुलिस छापेमारी के दौरान मौत के बाद शिलांग के कुछ हिस्सों में एक असहज शांति देखी गई है.
Independence Day: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी बुरहान वानी के पिता ने फहराया तिरंगा
थांगख्यू के परिवार ने उनकी मौत को "पुलिस द्वारा निर्मम हत्या" करार दिया है. उनके अंतिम संस्कार में आज सैकड़ों लोगों ने काले रंग के झंडे लिए शिरकत की. शनिवार को, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा था कि राज्य सरकार विद्रोही समूह के पूर्व नेता हिनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल की मौत की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश देगी.
आज स्वतंत्रता दिवस होने के बावजूद, कई लोगों को शिलांग की सड़कों पर काले झंडों के साथ लाइन में खड़ा देखा गया, थांगख्यू की मौत पर पुलिस और राज्य सरकार की निंदा की गई. कई लोग अपने घरों की छत पर तख्तियां लिए खड़े भी दिखे.
शहर के कुछ हिस्सों से पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं. इससे पहले शनिवार को एक पुलिस गश्ती दल के वाहन पर पथराव किया गया था. पुलिस के अनुसार थांगख्यू ने भागने का प्रयास किया था और पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया था, जवाबी कार्रवाई में उनपर गोलियां चलानी पड़ी थी. गुरुवार की रात उनके घर पर छापा मारा गया था, इस सबूत के आधार पर कि वे लैतुमखरा में एक विस्फोट में शामिल था.
"सबका प्रयास" से हासिल होगा हर लक्ष्य, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर बोले PM मोदी
पुलिस ने कहा, "जब पुलिस टीम ने उनके (थांगख्यू के) घर में घुसने की कोशिश की, तो उसने बचने के प्रयास में टीम पर चाकू से हमला किया. बचाव के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पुलिस टीम ने एक ही राउंड फायर किया जिसमें उनकी मौत हो गई." पूर्व विद्रोही नेता ने अक्टूबर 2018 में आत्मसमर्पण किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं