- पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान तिब्बत के दर्चिन में घोड़े से गिरकर घायल हुईं थीं.
- मीनाक्षी लेखी की कमर में गंभीर चोट के कारण उन्होंने यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौटना पड़ा.
- आईटीबीपी, एएबी और एनडीआरएफ के जवानों ने वाश आउट क्षेत्र से मीनाक्षी लेखी को सुरक्षित धारचूला पहुंचाया.
पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी को सड़क मार्ग से धारचूला लाया गया है. कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान मीनाक्षी लेखी तिब्बत के दर्चिन में घोड़े से गिरने से घायल हो गई थीं. मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल मैं शामिल थीं. मीनाक्षी लेखी की कमर में गंभीर चोट आने के चलते यात्रा बीच में छोड़ भारत लौटी हैं.
कैलाश मानसरोवर सड़क पेलसीती झरने के पास वाश आउट होने से आईटीबीपी, एएबी और एनडीआरएफ के जवानों के द्वारा उन्हें रेस्क्यू कर धारचूला लाया गया है. मीनाक्षी लेखी देर रात 11 बजे धारचूला पहुंचीं. वह इस समय के एम वी एन के गेस्ट हाउस में रुकी हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

धाराचूला में मेडिकल टीम ने मीनाक्षी लेखी की स्वास्थ्य की जांच की. बता दें कि धारचूला में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से रेस्क्यू करने में दिक्कतें आईं. आज मीनाक्षी लेखी को हेलीकॉप्टर से धारचूला से ऋषिकेश एम्स भेजा जाएगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं