- मनसुख ने अपनी स्कोर्पियो छोड़ी थी विक्रोली हाईवे पर
- 17 फरवरी को इसी दिन वे मर्सिडीज में बैठते दिख रहे
- सिग्नल पर आकर खड़ी हुई मर्सिडीज को चला रहा था वाजे
Mansukh Hiren murder case: मशहूर कारोबारी मुकेश अंबानी की सुरक्षा के चूक और मनसुख हिरेन (Mansukh Hiren) हत्या मामले मे लगभग हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. 17 फरवरी को जिस दिन मनसुख हिरेन ने अपनी स्कोर्पियो कार विक्रोली हाईवे पर छोड़ा था, उसी दिन रात 8 बजकर 25 मिनट के आसपास के फोर्ट इलाके में काली मर्सिडीज में बैठते दिख रहे है. ATS सूत्रों के मुताबिक, मर्सिडीज खुद एपीआई सचिन वाजे चला रहा था. यह वही CCTV फुटेज है जिसमें सिग्नल पर आकर खड़ी हुई मर्सिडीज में मनसुख हिरेन बैठते हुए दिखाई पड़ते हैं. मनसुख के बैठते ही कार आगे बढ़ जाती है.
एंटीलिया केस में एक और कार की हुई एंट्री, ATS ने जब्त की काले रंग की वॉल्वो कार
गौरतलब है कि मनसुख हिरेन हत्या मामले की जांच कर रही ATS ने हाल ही में वाजे को 14 सिम कार्ड देने वाले गुजरात के एक शख्स को हिरासत में लिया है. शक है कि गुजरात से मंगाए गए सिम कार्ड्स का इस्तेमाल एंटीलिया के पास रची गई आतंकी साजिश औऱ मनसुख की हत्या में किया गया है. हत्या के आरोप में गिरफ्तार पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे ने भी गुजरात मे सिम कार्ड से फोन कर मनसुख को 4 मार्च की शाम बुलाया था. बाद में दूसरे दिन मनसुख का शव मुम्ब्रा के रेती बंदर में मिला था. पता चला है कि सचिन वाजे ने गुजरात मे सिम कार्ड के लिए सट्टा लगाने वाले सटोरियों की मदद ली थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि ठाणे के ऑटो पार्ट्स डीलर मनसुख हिरेन के मौत के मामले में महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने एक पूर्व पुलिसकर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह मामला मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी कार मिलने की जांच से जुड़ा हुआ है. अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिली एसयूवी कार के तार ऑटो पार्ट्स कारोबारी और सस्पेंड किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Vaze) से जुड़ रहे हैं. इस मामले में एनआईए (NIA) ने सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं