एंटीलिया केस में एक और कार की एंट्री हुई है. इस बार वॉल्वे कार जब्त की गई है. मनसुख मर्डर मामले की जांच कर रही ATS ने दमन से एक काले रंग की वॉल्वो कार जब्त की है. कार एक बडे कारोबारी की बताई जा रही है. लेकिन मनसुख हिरेन की हत्या में इसकी क्या भूमिका है. इसकी पड़ताल अभी बाकी है. इस कार के साथ ही इस मामले में जब्त की गई वाहनों की संख्या छह पहुंच गई है. यह सब 25 फरवरी को उस वक्त शुरू हुआ, जब विस्फोटक से लदी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार मुकेश अंबानी के घर के पास मिली थी, इसके साथ ही उस कार में उनके परिवार के नाम धमकी भरा खत भी था.
हिरेन हत्याकांड मामले की जांच भी गृहमंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है. मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले की जांच भी एनआईए कर रही है. एनआईए को शक है कि निलंबित कर दिए गए पुलिस अधिकारी वाजे की स्कॉर्पियो खड़ी करने में भूमिका है. यह कार हिरेन की थी, जिसने 17 फरवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इसके बाद 5 मार्च को हिरेन ठाणे में मृत पाए गए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देशमुख मामले में फडणवीस का आक्रामक रुख, कहा- क्वारटीन नहीं थे गृहमंत्री, पवार को दी गई गलत जानकारी
एनआईए का मानना है कि इस मामले में मिली टोयटो इनोवा कार से सचिन वाजे ने स्कॉर्पियो को पीछा किया था. इसके बाद एनआईए ने कहा था कि विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट 17 मार्च को ब्लैक मर्सिडिज बेंज में मिली थी, जिसका इस्तेमाल भी सचिन वाजे ने किया था. इसके साथ ही उस कार से पांच लाख रुपए नकद और एक नोट गिनने की मशीन मिली थी. यह कार ठाणे के साकेत कॉम्पलेक्स के नजदीक सचिन वाजे के घर के पास पार्क मिली थी. इसके बाद दो और लग्जरी कार Toyota Land Cruiser Prado और Mercedes-Benz ML-Class मिली थी.
Video : महाराष्ट्र में लेटर बम से सियासी भूचाल, बीजेपी ने मांगा गृहमंत्री का इस्तीफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं