उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को कथित तौर पर उसके पति ने सिर्फ इसलिये तीन तलाक दे दिया क्योंकि वह तंबाकू (गुल) से दांत साफ करती थी. इस मामले में बाराबंकी के मसौली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पीड़िता ने दावा किया कि सात महीने पहले शादी होने के बाद से उसके पति तथा ससुरालीजन दहेज के लिए भी उसका उत्पीड़न करते रहे हैं. महिला ने कहा, 'शादी के बाद से ही मेरे पति और उसके परिवार वाले दहेज के लिए मेरा उत्पीड़न करते रहे हैं. मेरा पति अश्लील वीडियो बनाकर मुझे डराया करता था. इन सबसे परेशान होकर मैंने इसकी सूचना अपने घरवालों को दे दी.'
तीन तलाक बिल पर बोले ओवैसी, पति जब जेल से लौटेगा तो पत्नी क्या कहेगी, बहारों फूल बरसाओ...
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
पीड़िता के भाई ने कहा, 'मेरी बहन का लंबे समय से उसके ससुरालीजन उत्पीड़न कर रहे हैं. मोबाइल की दुकान चलाने वाला मेरा बहनोई मेरी बहन को नशे में करके उसके अश्लील वीडियो बनाता था. शादी के समय, हमने बहुत दहेज दिया था, लेकिन अब वे लोग तीन लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे.' दूसरी तरफ, पति के अनुसार, उसकी पत्नी को तंबाकू से बने गुल की लत है और जब वह अपनी पत्नी के लिए गुल लाना भूल जाता है तो वह घर में हंगामा खड़ा कर देती है.
पत्नी ने सब्जी के लिए मांगे 30 रुपए तो पति ने दे दिया तलाक, केस हुआ दर्ज
उसने कहा कि उसकी शादी को सात महीने हो चुके हैं. उसने अपनी पत्नी के मोबाइल का उपयोग करने पर भी सवाल उठाया. पुलिस ने हालांकि कहा कि जांच में उन्हें उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं मिला है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "शिकायत के अनुसार, पीड़िता को उसके पिता के सामने तीन तलाक दिया गया, जिसके बाद उसके पिता को लकवा मार गया. हम सबूतों की जांच करने के बाद कार्रवाई करेंगे. जांच जारी है.' (इनपुट-IANS)
VIDEO: ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं