भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. गौरतलब है कि मुंबई के पुलिस कमिश्नर के पद से हाल ही में हटाए गए परमबीर सिंह ने देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उद्धव ठाकरे के आधिकारिक निवास पर हुई यह बैठक करीब एक घंटे चली.गौरतलब है कि मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के निवास के पास गाड़ी में विस्फोटक मिलने और फिर गाड़ी के संभावित मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत की इस समय जांच चल रही है.
मामले में 'अक्षम्य गलतियां' करने के आरोप में मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह को होमगार्ड विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया था, जिसके बाद परमबीर सिेंह ने राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखकर अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे. अपने पत्र में परमबीर ने कहा था कि देशमुख ने कई पुलिस अफसरों के सामने 100 करोड़ के वसूली का लक्ष्य रखा था.अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मुद्दे ने सियासी रंग ले लिया है. यह मसला लोकसभा और राज्यसभा में उठा है. बीजेपी के कई नेताओं ने सदन में इस मुद्दे को अति गंभीर बताते हुए इसपर सवाल किया. कई बीजेपी सांसदों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की मांग की. अपने गृह मंत्री पर लगे गंभीर आरोपों के चलते उद्धव ठाकरे सरकार निश्चित रूप से दबाव में है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं