महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्मों की शूटिंग राज्य में नहीं होने देने का चेतावनी दी है. पटोले ने इन दोनों एक्टरों पर महंगाई के दौर में खामोशी अख्तियार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ये दोनों एक्टर, केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार के समय बहुत ट्वीट करते थे. लेकिन अब, जब नरेंद्र मोदी की सरकार में महंगाई इतनी बढ़ गई है और पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं इन दोनों ने चुप्पी साध रखी है.
अमिताभ बच्चन की तारीफ ने जीता गीता गोपीनाथ का दिल, तो कुछ लोग ट्विटर पर करने लगे ट्रोल
कांग्रेस नेता पटोले की इस धमकी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रवक्ता राम कदम (Ram Kadam) ने सख्त शब्दों में प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कदम ने कहा, 'देश के प्रतिभावान और सम्मानित कलाकार अमिताभ बच्चन औैर अक्षय कुमार का कांगेस के नेता दिनदहाड़े धमकी दे रहे हैं. कह रहे हैं उनकी फिल्म की शूटिंग नहीं होने देंगे, उनकी फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने देंगे, क्या देशहित में ट्वीट करना अपराध हो सकता है?'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोविड-19 रिपोर्ट दिखाने का नियम किसी राज्य में नहीं तो महाराष्ट्र में क्यों: सांसद मनोज कोटक
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि विदेश में बैठे लोग षड्यंत्र के तहत देश को बदनाम कर रहे हैं, कांग्रेस इनके समर्थन में उतरी है. कांग्रेस ने सीमाओं की हद पार कर दी है. ये उन कलाकारों को रोकेंगे जो मां भारती के साथ खड़े हैं. कांग्रेस के नेता सुन लें, जो भी शख्स या कलाकार देश के साथ खड़ा है, उसके साथ पूरा देश खड़ा हुआ है.बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने नाना पटोले के बयान पर कहा, 'आश्चर्य होता है कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. कांग्रेस की आत्मा तानाशाह की है. चेहरा नकली लोकतंत्र का है क्योंकि इनका दफ़्तर अकबर रोड पर है तो ये अकबर की नीति पर ही चलेंगे. अमिताभ बच्चन इनकी धमकी से डरने वाले नही है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं