महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस (Covid-19 in Maharashtra) संक्रमण के 16,620 नए मामले सामने आए जो कि इस साल एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा नए मामले हैं. राज्य में नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23,14,413 तक पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने कहा कि इसी अवधि में Coronavirus के 50 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 52,861 हो गई. राज्य में पिछले दो दिन से 15,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे और रविवार को यह आंकड़ा 16,000 के पार चला गया.
Read Also: अगर आप एक और लॉकडाउन नहीं चाहते, तो सहयोग करें : येदियुरप्पा ने लोगों से कहा
विभाग के मुताबिक, राज्य में 8,861 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 21,34,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में स्वस्थ होने की दर 92.21 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.28 फीसदी है. विभाग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल 1,26,231 मरीज उपचाराधीन हैं. रविवार को 1,08,381 नमूनों की जांच की गई. सामने आए नए मामलों में मुंबई के 1963 मामले, पुणे के 1780, औरंगाबाद के 752, नांदेड़ के 351, पिंपरी-चिंचवाड के 806, अमरावती के 209 और नागपुर के 1,979 मामले शामिल हैं. वहीं, महाराष्ट्र में शनिवार को 1156 केंद्रों पर 1.29 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Read Also: दिल्ली में लगातार चौथे दिन 400 से ज्यादा कोविड-19 के नए मरीज, 24 घंटों में 407 केस
उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद 13 मार्च तक राज्य के कुल 28,19,888 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है. उधर, गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 810 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,78,207 तक पहुंच गई. एक अधिकारी ने बताया कि इसी अवधि में दो मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,424 हो गई. वहीं, 586 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब तक 2,69,361 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. गुजरात में फिलहाल 4,422 मरीज उपचाराधीन हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं