अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी महाकुंभ में शामिल होने के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंच रहे हैं. बताया गया है कि अपनी यात्रा के दौरान वह त्रिवेणी संगम में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके अलावा बड़े हनुमान जी के दर्शन भी करेंगे. अदाणी ग्रुप महाकुंभ में इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की अनवरत सेवा में जुटा हुआ है. महाकुंभ मेला क्षेत्र में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है. इसके अलावा एक करोड़ श्रद्धालुओं के लिए आरती संग्रह के वितरण का लक्ष्य भी रखा गया है.
भंडारा सेवा में भी होंगे शामिल
बताया जाता है कि गौतम अदाणी अपनी यात्रा के दौरान इस्कॉन पंडाल में आयोजित भंडारा सेवा में भी शामिल होंगे. यह महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने की अदाणी समूह की पहल है. दूसरी तरफ, प्रतिदिन इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी ग्रुप एक लाख श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी कर रहा है. इस पहल की श्रद्धालु काफी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद भी दे रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अदाणी ग्रुप का गीता प्रेस के साथ मिलकर एक करोड़ आरती संग्रह के वितरण का कार्य भी जारी है. यह आरती संग्रह श्रद्धालुओं को धार्मिक और आध्यात्मिक साहित्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास है. इससे श्रद्धालुओं को गीता प्रेस की धार्मिक धरोहर और महाकुंभ की आध्यात्मिकता का अनुभव करने का अवसर मिल रहा है.
अदाणी ग्रुप कर रहा है श्रद्धालुओं की मदद
इसके अलावा श्रद्धालुओं की मदद के लिए वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं. अदाणी समूह की पहल महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए न केवल मददगार बनी है, उनकी आध्यात्मिक यात्रा को भी बेहद खास बना रही है. महाकुंभ में अदाणी समूह की सहभागिता समाज सेवा और धर्म के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं