पांच राज्यों में (राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना) विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान समाप्त हो गया है. इसके बाद अब अलग-अलग एजेंसियों ने अपने-अपने अनुमान, यानी एक्ज़िट पोल सार्वजनिक कर दिए हैं. मध्य प्रदेश में News 24-Today's Chanakya के अनुमान के मुताबिक, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 151 सीटों पर जीत के साथ शानदार बहुमत मिल सकता है. दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस को मात्र 74 सीटें पाकर संतोष करना होगा. News 24-Today's Chanakya के अनुसार मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) MP में खाता नहीं खोल पाएगी, और अन्य दलों को 5 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है.
बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. यहां पर 1 ही चरण में 17 नवंबर को वोटिंग करवाई गई थी. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के तहत रिकॉर्ड 76.22 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया. मध्य प्रदेश विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 116 सीटों पर जीत हासिल करना ज़रूरी है. बता दें कि फिलहाल राज्य में बीजेपी की सरकार है, शिवराज सिंह चौहान की सरकार है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के नेता जीत को लेकर दावा कर रहे हैं. लेकिन राजनीतिक पंडित मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर का दावा करते रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं कांग्रेस का मानना है कि एंटी इन्कम्बैंसी के अलावा भी जनता इस सरकार को बदलना चाहती है. वहीं बीजेपी का कहना है कि शिवराज सिंह सरकार ने इतना बढ़िया काम किया है कि जनता एक बार इसी सरकार को रिपीट करेगी. लेकिन ये बात 3 दिसंबर को ही साफ होगी कि सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा. वैसे आपको बता दें कि 2018 के चुनाव में पहले कांग्रेस की ही सरकार बनी थी, जिसके मुखिया कमलनाथ थे, लेकिन सवा साल में ही सत्ता पलट गई और मार्च 2020 में शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर सत्ता पर काबिज हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं