विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2022

5 प्वाइंट न्यूज : लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान ने संभाली सीडीएस पद की कमान, जानें इनके बारे में 5 बातें

लेफ्टिनेंट जनरल चौहान पिछले साल ही सेना से लगभग 40 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए थे. जनरल चौहान को जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर पूर्वी राज्यों में ऑपरेशन का अच्छा खासा अनुभव है.

5 प्वाइंट न्यूज : लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान ने संभाली सीडीएस पद की कमान, जानें इनके बारे में 5 बातें
  1. लेफ्टिनेंट जनरल चौहान पिछले साल ही सेना से लगभग 40 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए थे. उन्हें जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर पूर्वी राज्यों में ऑपरेशन का अच्छा खासा अनुभव है.
  2.  18 मई 1961  में जन्मे जनरल चौहान सेना के गोरखा राइफल्स में 1981 में भर्ती हुए. जनरल रावत की तरह वह भी उत्तराखंड के रहने वाले हैं. 
  3. इसी साल जून ने सीडीएस की नियुक्ति को लेकर नियमों में बदलाव भी किया. नए नियम के तहत लेफ्टिनेंट जनरल रैक अधिकारी चाहे वो सेवारत हो या सेवानिवृत्त हो जिनकी उम्र 62 साल से कम हो उनको इस पद के योग्य माना गया. पहले जनरल रैंक के अधिकारी को ही इस पद के योग्य माना गया था.
  4. पुलवामा हमले के बाद सेना ने जो जैश के आतंकी कैम्प बालाकोट पर हमला किया था. उस वक्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान सेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन यानी कि डीजीएमओ के पद पर थे. 
  5. इसके अलावा उनकी चीन को लेकर भी अच्छी समझ है, क्योंकि वह ईस्टर्न आर्मी कमांडर भी रह चुके हैं. नए सीडीएस के सामने सबसे बड़ी चुनौती पूर्वी लद्दाख में चीन से लगी पर करीब दो साल से चल रही तनाव से निपटना है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lt General Anil Chauhan, CDS, Lt General Anil Chauhan (retired)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com