- दिल्ली में 19 दिसंबर को हुई INDIA अलायंस की चौथी मीटिंग
- ममता बनर्जी ने पीएम उम्मीदवार के लिए खरगे का नाम आगे बढ़ाया
- सीट शेयरिंग के लिए INDIA अलायंस के कुछ दलों ने दी डेडलाइन
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में बीजेपी (BJP) को हराने के मकसद से विपक्षी दलों में एकजुट होकर INDIA अलायंस (Opposition INDIA Alliance) तो बना लिया, लेकिन सीट-शेयरिंग (Seat Sharing) और पीएम उम्मीदवार समेत कई ऐसे सवाल हैं, जिनपर कोई आम राय अब तक नहीं बन पाई है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को उनके लोकसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चुनौती देने के लिए INDIA अलायंस राजनीतिक सुपरस्टार की एक लिस्ट पर विचार कर रहा है.
सूत्रों ने NDTV को बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वीआईपी सीट वाराणसी के लिए विपक्ष के INDIA अलायंस की ओर से दो नाम प्रस्तावित किए गए हैं. ये नाम हैं-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra).
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बढ़ा NDA का कुनबा, कुमारस्वामी की पार्टी JDS गठबंधन में शामिल
उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर 1991 के बाद से (2004 को छोड़कर) हर चुनाव में बीजेपी की जीत हुई है. नरेंद्र मोदी को 2014 और 2019 में इस सीट पर प्रचंड जनादेश मिला था. 1952 से एक दशक तक कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा किया. हालांकि, उसके बाद से कांग्रेस और INDIA अलायंस के लिए इस सीट पर जीत हासिल करना करीब-करीब असंभव रहा है.
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार एक समय बीजेपी के सहयोगी रहे हैं. अब वह बीजेपी के कट्टर प्रतिद्वंद्वियों में शामिल हैं. नीतीश विपक्षी INDIA गठबंधन के संस्थापक नेताओं में एक हैं. उनसे संभावित पीएम उम्मीदवार के रूप में भी चर्चा की गई है, जिसे उन्होंने नकार दिया है. 2014 के आम चुनाव से पहले भी नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार का प्रस्ताव दिया गया था. तब वह बीजेपी के साथ गठबंधन में थे.
बिहार में जातिगत गणना से क्या INDIA अलायंस में छिड़ेगा जातीय संग्राम? क्या बदलेगी 2024 की राजनीति?
नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने खरगे के नाम पर साधी चुप्पी
हालांकि, मंगलवार को दिल्ली में हुई INDIA अलायंस की मीटिंग में वह 'राजनीतिक अर्थ' साफ नहीं हुआ. मीटिंग में ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे का नाम संभावित पीएम उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाया. नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव समेत कई नेताओं ने इसपर चुप्पी साधे रखी. मीटिंग खत्म होते ही नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक लालू प्रसाद यादव वहां से निकल गए. इस बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम उम्मीदवार बनने के संभावनाओं से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर फोकस करना चाहते हैं.
"दुनिया में बेइज्जती करवा रहे, कितना नीचे गिरोगे"...: बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर बरसे PM मोदी
प्रियंका गांधी वाड्रा
वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी आगे बढ़ाया गया है. गौर करने वाली बात ये है कि प्रियंका गांधी ने पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा. ऐसी अटकलें थीं कि वह 2019 में चुनाव लड़ेंगी. दिलचस्प बात यह है कि 2019 के चुनाव में वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच मुकाबले की बात कही जा रही थी. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. कांग्रेस ने आखिर में अजय राय को वाराणसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा. अजय राय चुनाव में पीएम मोदी से 5 लाख से अधिक वोट पीछे रहे.
अरविंद केजरीवाल भी हो सकते हैं ऑप्शन?
INDIA अलायंस में नीतीश कुमार और प्रियंका गांधी वॉड्रा के बाद तीसरा ऑप्शन अरविंद केजरीवाल का है. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी चाहे तो वाराणसी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से लड़ चुके हैं. केजरीवाल 2 लाख से अधिक वोट (करीब 20 प्रतिशत) वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे.
बीजेपी की रणनीति की बात करें, तो हाल में हुए विधानसभा चुनावों और बीते कुछ चुनावों में पार्टी ने बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ा. पार्टी ने राज्य के कद्दावर नेताओं के बजाय पीएम मोदी को अपने चुनावी अभियान के चेहरे के रूप में चुना. अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले 'मोदी फैक्टर' की ताकत के कारण इस रणनीति को बड़ा लाभ मिला है. ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी की रणनीति को देखते हुए कांग्रेस और INDIA अलायंस क्या फैसला लेती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं