सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 'मोदी का परिवार' मुहिम शुरू कर दी है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना के अदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) पर पलटवार किया. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षियों ने मेरे परिवार को लेकर मुझ पर निशाना साधा, लेकिन अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हू मोदी का परिवार. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह सहित पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने अपने एक्स के बायो में 'मोदी का परिवार' लिख दिया है.
प्रधानमंत्री मोदी लगातार परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. इससे परिवारवाद की राजनीति करनेवाले विपक्षी परेशान होते रहे हैं. अदिलाबाद की रैली में भी पीएम मोदी ने विपक्षियों को इस मुद्दे पर घेरा. पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टी के चेहरे अलग हो सकते हैं, लेकिन चरित्र एक ही होता है. दो चीजें पक्की हैं... इनके चरित्र में झूठ और दूसरा लूट. इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री मोदी का कोई परिवार नहीं तो इसमें वो क्या कर सकते हैं?
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

मोदी ने आगे कहा कि टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति), बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) बन गई, लेकिन इससे तेलंगाना के लिए कुछ भी नहीं बदला। उन्होंने दावा किया कि अब कांग्रेस इस क्षेत्रीय दल की जगह पर सत्ता में आई है लेकिन ‘कुछ नहीं होने वाला' है. उन्होंने कहा, "मेरा जीवन एक खुली किताब की तरह है. देश के लोग इसके बारे में जानते हैं. बचपन में जब मैंने घर छोड़ा था, तो एक सपना लेकर निकला था कि देशवासियों के लिए जीऊंगा." उन्होंने कहा, "इस देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं... मेरा भारत मेरा परिवार."

बता दें कि 'मैं हूं मोदी का परिवार' की ही तरह साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं ने 'मैं भी चौकीदार' की मुहिम चलाई थी. इस दौरान भाजपा नेताओं के साथ-साथ पार्टी के फालोअर्स ने भी सोशल मीडिया अकाउंट के हैंडल्स पर अपने नाम के आगे 'मैं भी चौकीदार' लिख दिया था.
ये भी पढ़ें :-
"Great Judgement..." : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वोट के बदले नोट मामले' में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
"रिश्वतखोरी संसदीय विशेषाधिकारों द्वारा संरक्षित नहीं": सुप्रीम कोर्ट के फैसले की बड़ी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं