लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं. तमाम राजनीतिक दल आम चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं. आम चुनाव से पहले देश के रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ से उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने देश में हो रहे विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था पहले ग्यारहवें नंबर पर थी लेकिन अब यह टॉप फाइव में आ गई है. मुझे भरोसा है कि 2027 तक यह तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगी. हमारी सरकार के प्रयासों की वजह से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के पार हो चुके हैं. उन्होंने यह बातें गाजियाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही हैं.
"हमारे जवान जवाब देने को तैयार हैं "
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि सीमा पर तैनात हमारे जवान बेहतरीन काम कर रहे हैं. सारी दुनिया को पता है कि अब भारत कमजोर नहीं है. भारत ने दूसरे देश पर कभी क़ब्ज़ा नहीं किया कभी हमला नहीं किया लेकिन कोई हमें अगर परेशान करे तो हमारे जवान पीछे नहीं है. 2014 से पहले हथियार दूसरे देश से आते थे लेकिन अब हम लोग खुद बना रहे हैं. हमने क़रीब एक 31 हज़ार करोड़ के हथियार का एक्सपोर्ट भी कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मैं किसी पीएम पर टिप्पणी नहीं करता
उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करता क्योंकि प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं संस्था होता है. देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी ने कहा था कि हम एक रुपए भेजते हैं चौदह पैसे ही पहुंचते हैं. लेकिन अब सारे पैसे लोगों के पास पहुंच रहे हैं. राजनाथ सिंह ने दिल्ली के सीएम का नाम लिए बगैर इशारों-इशारों में कहा कि आज कोई भ्रष्टाचार करता जेल जाता है तो लोग कहते हैं कि प्रधानमंत्री जेल भेज रहे हैं. लेकिन अगर कोई ग़लत हो रहा है तो आप कोर्ट जाएं लेकिन ऐसे भ्रष्टाचारियों को तो कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिलती है. कांग्रेस और दूसरी पार्टी के ऊपर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं.
"मैंने भी गाजियाबाद से ही आगाज किया था"
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. हमने तीन तलाक़ का क़ानूनन ख़त्म कर दिया. धारा 370 को हटाया. हमने पाकिस्तान के कई मुस्लिम भाइयों को भी नागरिकता दी है. उन्होंने कहा कि ग़ाज़ियाबाद से ही मैंने लोकसभा चुनाव का आग़ाज़ किया था. ग़ाज़ियाबाद से जब लखनऊ लड़ने गया था तब वहां भी संगठन का काम करता रहा हैं. पहले मुझे बताया गया कि ग़ाज़ियाबाद कठिन सीट है आपको यहाँ से चुनाव नहीं लड़ना चाहिए लेकिन आपका प्यार मिलता रहा. वीके सिंह जी को भी दो बार दोबार सांसद बनाया. इस बार अतुल गर्ग जी को मौक़ा मिला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं