विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2019

पीएम मोदी के नामांकन में एनडीए ने दिखाई ताकत, वाराणसी पहुंचे गठबंधन के दिग्गज, 5 बड़ी बातें

पीएम मोदी कहा कि मेरी एक इच्छा है जो मैं गुजरात में भी पूरा नहीं कर पाया. क्या बनारस वाले मेरी वो इच्छा पूरी कर सकते हैं क्या ?मैं चाहता हूं कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान 5% ज्यादा होना चाहिए

पीएम मोदी के नामांकन में एनडीए ने दिखाई ताकत, वाराणसी पहुंचे गठबंधन के दिग्गज, 5 बड़ी बातें
Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी के नामांकन में वाराणसी पहुंचे थे एनडीए के दिग्गज
नई दिल्ली:
  1. एनडीए के नेताओं में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राम विलास पासवान, उद्धव ठाकरे, प्रकाश सिंह बादल, अनुप्रिया पटेल, थंबीदुरई शामिल थे.
  2. वहीं बीजेपी नेताओं में अमित शाह, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ शामिल थे. नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल के पैर छुए.
  3. नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की.  इससे पहले पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आजादी के बाद यह पहला चुनाव है जिसमें सत्ता के पक्ष में लहर चल रही है. 
  4. वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि वाराणसी लोकसभा सीट का परिणाम आ गया है और अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है. 
  5. केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राजग की फिर से मजबूत सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा, ''मोदी के नेतृत्व में सरकार बन रही है. इसमें कोई शंका या संदेह नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Election 2019, Loksabhapolls2019, PM Modi Nomination Varanasi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com