चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली हैं. उनके शपथ समारोह में पीएम मोदी मौजूद हैं. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा. नायडू को सीईओ चीफ मिनिस्टर भी कहा जाता है. ये शपथ समारोह विजयावाड़ा में हुआ. वहीं तेलगु फिल्म स्टार पवन कल्याण ने भी मंत्री पद की शपथ ली. मंगलवार को तेलुगु देशम विधायक दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना था. नायडू ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
#WATCH विजयवाड़ा: जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/8AXnJGFOoe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पवन कल्याण ने ली मंत्री पद की शपथ, नायडू के बेटे भी बने मंत्री
जनसेना प्रमुख एवं अभिनेता पवन कल्याण ने नायडू मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी मंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी अमित शाह, नितिन गडकरी, जे पी नड्डा और कई अन्य नेता एवं प्रमुख हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थीं. पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और अभिनेता रजनीकांत तथा चिरंजीवी भी इस मौके पर मौजूद थे.
आंध्र कैबिनट के इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- पवन कल्याण- जनसेना पार्टी
- लोकेश नायडू- टीडीपी
- किंजरपु अत्चेन्नायुडू - बीजेपी
- कोल्लु रवींद्रन - तेलुगु देशम पार्टी
- नदेंडला मनोहर - जनसेना पार्टी
- पोन्गुरु नारायण - तेलुगु देशम पार्टी
- अनिता वंगलापुड़ी - तेलुगु देशम पार्टी
- सत्य कुमार यादव - भारतीय जनता पार्टी
- डॉ. निम्मला रमानायडू - तेलुगु देशम पार्टी
- एन मोहम्मद फ़ारूक़ - तेलुगु देशम पार्टी
- आनंद रमानारायण रेड्डी - तेलुगु देशम पार्टी
- पय्यवुला केशव - तेलुगु देशम पार्टी
- अनगनि सत्य प्रसाद - तेलुगु देशम पार्टी
- कोलुसु पार्थसारधि - तेलुगु देशम पार्टी
- डॉ. डी बाला वीरांजनेय स्वामी - तेलुगु देशम पार्टी
- गोट्टिपट्टी रवि कुमार - तेलुगु देशम पार्टी
- कांडुला दुर्गेश - जनसेना पार्टी
- गुम्माड़ि संध्या रानी - तेलुगु देशम पार्टी
- बी सी जनारधन रेड्डी - तेलुगु देशम पार्टी
- टी जी भरत - तेलुगु देशम पार्टी
- एस साविता - तेलुगु देशम पार्टी
- वसम्सेट्टी सुभाष - तेलुगु देशम पार्टी
- कोंडापल्लि श्रीनिवास - तेलुगु देशम पार्टी
- मंडपल्लि राम प्रसाद रेड्डी - तेलुगु देशम पार्टी
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई. विजवाड़ा में हो रहे शपथ समारोह से पहले चंद्रबाबू नायडू ने कहा था, ''आप सभी के सहयोग से मैं (मुख्यमंत्री के रूप में) शपथ ग्रहण कर रहा हूं और इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं.'' आंध्र प्रदेश में राजग में तेदेपा, भाजपा और जनसेना शामिल हैं. राजग ने 164 सीट के साथ विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है.

नई कैबिनेट में कौन सी पार्टी के कितने विधायक
शपथ समारोह में टीडीपी के 21 विधायकों ने शपथ ग्रहण की. वहीं जेएसपी के 3 विधायक मंत्री बने, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 1 विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली.
विधानसभा चुनाव में टीडीपी को स्पष्ट बहुमत
4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ राज्य के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए थे. विधानसभा में नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली. वहीं जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को केवल 11 सीट मिलीं. राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से NDA ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की. इनमें TDP ने 16, भाजपा ने 3 और जनसेना पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं, जबकि YSRCP को 4 सीटें मिली हैं.
12:09 PM : के अत्चन्नायडू, नादेंदला मनोहर, पी नारायण और कोल्लू रवींद्र ने चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली.
12:05 PM: TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू का आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर चौथा कार्यकाल होगा.
11: 55 AM : अभिनेता चिरंजीवी और रजनीकांत भी टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद
11:52 AM : केए नायडू ने भी ली मंत्री पद की शपथ
11:32 AM: किंजेरापु अटचेन नायडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जो कि टेक्काली सीट से तीसरी बार विधायक बने.
11:27 AM: चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ली.
11:25 AM: साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण ने भी ली मंत्री पद की शपथ

11:20 AM: आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे. उनके अलावा जेपी नड्डा, अमित शाह, चिराग पासवान और नितिन गडकरी भी समारोह स्थल पर मौजूद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं