विज्ञापन

'छोटा, मोटा, काला शर्ट', बेंगलुरु के कैफे पर बॉडी शेमिंग के आरोप, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी

ग्राहक ने सवाल उठाया कि अगर यही टिप्पणी किसी महिला ग्राहक के लिए की जाती, तो क्या इसे भी मजाक या सामान्य पहचान का तरीका माना जाता?

'छोटा, मोटा, काला शर्ट', बेंगलुरु के कैफे पर बॉडी शेमिंग के आरोप, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
बेंगलुरु के कैफे पर बॉडी शेमिंग का आरोप.
बेंगलुरु:

आप किसी कैफे में जाते हैं, कुछ ऑर्डर करते है, खाते है, पेमेंट करते हैं तो अपने अगले पड़ाव की ओर निकल जाते हैं. आपका ध्यान बिल पर लिखे पैसे पर जाता है. इस पर नहीं जाता कि बिल पर आपका नाम क्या लिखा है. लेकिन क्या हो जब बिल पर आपका नाम के बदले यह लिखा हो- Little Fat Black Shirt. मतलब छोटा, मोटा काला शर्ट... बिल पर ग्राहक के नाम की जगह यह लिखा देख किसी का भी गुस्सा आना स्वभाविक है. ऐसा ही हुआ बेंगलुरु के एक ग्राहक के साथ. जो बेंगलुरु के प्रीमियम कैफे Subko The Craftery में कुछ खाने गए थे. उनके बिल में ग्राहक के नाम की जगह पर Little fat black shirt गया था. 

कैफे पर लगा बॉडी शेमिंग का आरोप

बिल पर ऐसा लिखे जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की. जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया. लोग कैफे की इस गतिविधि को आलोचना करने लगे. हालांकि विवाद बढ़ता देख बाद में कैफे ने माफी मांग ली है. 

रेडिट पर ग्राहक ने शेयर की बिल

दरअसल ग्राहक ने बिल की कॉपी के साथ Reddit पर पोस्ट साझा की. उसने कहा कि स्टाफ ने पहचान के लिए उसके शरीर का जिक्र किया, जो अनुचित और अपमानजनक था. पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कई लोगों ने कैफे की आलोचना की.

महिला ग्राहक होती तो क्या ऐसा होता?

ग्राहक ने सवाल उठाया कि अगर यही टिप्पणी किसी महिला ग्राहक के लिए की जाती, तो क्या इसे भी मजाक या सामान्य पहचान का तरीका माना जाता? इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

निवेशकों के कारण भी चर्चा में मामला

Subko Specialty Coffee Roasters की स्थापना राहुल रेड्डी ने की थी, जबकि डेनियल ट्रुलसन इसके सह-संस्थापक हैं. कंपनी में मशहूर उद्यमी और निवेशक निखिल कामथ का भी निवेश है, जिसके कारण यह विवाद और ज्यादा सुर्खियों में आ गया.

विवाद बढ़ने पर कैफे ने मांगी माफी

बॉडी शेमिंग को लेकर विवाद बढ़ने पर कैफे ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी गलती स्वीकार की. कैफे ने कहा कि कुछ चीजों को चुपचाप ठीक किया जाता है, जबकि कुछ को सबके सामने, क्योंकि चुप रहना उस संस्कृति को जीवित रखता है जिसने इसे बढ़ावा दिया. जिस ग्राहक के साथ यह हुआ, हम उनसे माफी मांगते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Bengaluru News, Body-shaming, Public Apology, Little Fat Black Shirt Body-shaming Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com