जयपुर के पूर्व शाही परिवार की सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद दीया कुमारी (Diya Kumari) ने बुधवार को दावा किया कि आगरा में जिस ज़मीन पर ताजमहल बना है, वह मूल रूप से जयपुर के तत्कालीन शासक जय सिंह की थी, जिसे मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अधिग्रहीत किया गया था. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इससे जुड़े रिकॉर्ड जयपुर के पूर्व राजपरिवार के पास उपलब्ध हैं, जो ज़रूरत पड़ने पर उपलब्ध कराए जाएंगे.
इसके साथ ही BJP सांसद दीया कुमारी ने ताजमहल के 'इतिहास' को लेकर जांच कराए जाने और ताज के एक हिस्से में बंद पड़े 22 कमरों को खोलने की मांग करने वाली इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका का समर्थन करते हुए कहा कि इस बात की जांच की जानी चाहिए कि मौजूदा मकबरा बनने से पहले वहां क्या था और लोगों को यह जानने का अधिकार है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी ने जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हमारे पास जो दस्तावेज़ हैं, उनमें यह महल था और शाहजहां ने इस पर कब्ज़ा किया और उस समय तो सरकार उन्हीं की थी तो उस अधिग्रहण के बदले कुछ मुआवज़ा दिया गया, लेकिन उस समय अपील करने या उसका विरोध करने के लिए कोई कानून नहीं था... निश्चित रूप से यह जयपुर के पूर्व राजपरिवार की ज़मीन है..."
ताजमहल के बंद कमरों को खोलने के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका का जिक्र करते हुए दीया कुमारी ने कहा, "अच्छा है कि किसी ने आवाज़ उठाते हुए याचिका दायर की है... उसके लिए किसी भी दस्तावेज़ की आवश्यकता पड़ेगी, तो हमारे यहां ट्रस्ट में पोथीखाना भी है और जो भी दस्तावेज़ हैं, उन्हें हम लोग उपलब्ध करवाएंगे... अगर अदालत आदेश देगी..."
BJP सांसद ने कहा, "लोगों को पता होना चाहिए कि वहां कमरे क्यों बंद हैं... ताजमहल से पहले कुछ भी हो सकता था, हो सकता है मंदिर रहा हो... लोगों को यह जानने का अधिकार है कि मूल रूप से 'मकबरे' से पहले वहां क्या था..."
उन्होंने कहा, "ताजमहल का कुछ हिस्सा, कुछ कमरे, जो बंद हैं, सील हैं, उसकी निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए, उन्हें खोलना चाहिए कि वहां क्या था..."
इसके साथ ही सांसद ने स्पष्ट किया कि उन्होंने जो सुना व जाना है, उसके आधार पर वह यह बात कह रही हैं और उन्होंने इस बारे में उपलब्ध रिकॉर्ड को नहीं देखा है और रिकॉर्ड का अध्ययन किए जाने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है.
इस सवाल पर कि क्या वहां पहले कोई मंदिर था, सांसद ने कहा, "...इतना कुछ मैंने देखा नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से वहां जो संपत्ति थी, वह हमारे परिवार की थी..."
--- ये भी पढ़ें ---
* "वाकई अजूबा है..." : ताजमहल को याद कर बोले एलॉन मस्क
* भगवा पोशाक की वजह से ताजमहल में नहीं जाने दिया : संत का दावा
* ताज नगरी वासियों को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात : उपमुख्यमंत्री
VIDEO: आगरा में भारी प्रदूषण, नज़रों से ओझल हुआ ताजमहल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं