कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) का बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे निधन हो गया. पटेल को कांग्रेस का चाणक्य और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का बेहद करीबी माना जाता था. पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व राहुल गांधी समेत अनेक नेताओं ने दुख प्रकट किया. कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने अहमद पटेल के निधन पर शोक जताते हुए आंदोलन के वक्त का एक किस्सा साझा किया है.
कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा, "आंदोलन के समय जब सभी कांग्रेसी नेता हमें संवाद के लिए अछूत मानते थे तब अहमद भाई ही थे जिन्होंने समाधान की कोशिश की. पीएम मोदी से लेकर हर राजनैतिक विचार के छोटे-बड़े दोस्त के लिए वे “अहमद भाई” ही थे. कांग्रेस-वैचारिकी के आख़िरी निष्ठावान ध्वजवाहक का जाना बेहद दुखद है! अंतिम प्रणाम."
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आंदोलन के समय जब सभी कांग्रेसी नेता हमें संवाद के लिए अछूत मानते थे तब अहमद भाई ही थे जिन्होंने समाधान की कोशिश की।पीएम मोदी से लेकर हर राजनैतिक विचार के छोटे-बड़े दोस्त के लिए वे “अहमद भाई” ही थे।कांग्रेस-वैचारिकी के आख़री निष्ठावान ध्वजवाहक का जाना बेहद दुखद है ! अंतिम प्रणाम???? https://t.co/zMgflBi9Kd
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 25, 2020
बता दें कि गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती अहमद पटेल के निधन की सूचना उनके बेटे फैसल पटेल ने दी. उन्होंने टवीट किया, ''बहुत दुख के साथ यह सूचना दी जा रही है कि आखिरकार मेरे पिता अहमद पटेल का 25 नवंबर को रात 3:30 बजे देहावसान हो गया. करीब एक माह पहले उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से उनकी तबीयत बहुत खराब थी. उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे.''
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "मैंने एक अपरिवर्तनीय कॉमरेड, एक वफादार सहयोगी और एक दोस्त खो दिया है. मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करती हूं और मैं उनके शोक संतप्त परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त करती हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं