विज्ञापन

‘लव जिहाद’ के आरोपों पर सामने आया मुस्लिम समाज, पीड़िता का समर्थन; कहा- कुछ लोगों की वजह से पूरा समाज शर्मिंदा

भोपाल में कॉलेज छात्रा से जुड़े कथित दुष्कर्म और पहचान छिपाने के मामले पर मुस्लिम समाज पहली बार खुलकर सामने आया है. मुस्लिम संगठनों ने पीड़िता का समर्थन करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

‘लव जिहाद’ के आरोपों पर सामने आया मुस्लिम समाज, पीड़िता का समर्थन; कहा- कुछ लोगों की वजह से पूरा समाज शर्मिंदा

Muslim Community against Love Jihad: राजधानी भोपाल में एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म, पहचान छिपाने और ब्लैकमेलिंग के मामले ने न सिर्फ प्रशासन बल्कि समाज को भी झकझोर दिया है. इस गंभीर प्रकरण में पहली बार मुस्लिम समाज खुलकर सामने आया है. मुस्लिम संगठनों ने न केवल पीड़िता के समर्थन में आवाज उठाई है, बल्कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि कुछ लोगों की गलत हरकतों का बोझ पूरे समाज पर डालना गलत है और ऐसे मामलों में दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने उठाई आवाज

मध्यप्रदेश में सामने आ रहे ‘लव जिहाद' जैसे मामलों के बीच भोपाल की ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने इस घटना पर खुलकर अपनी बात रखी है. कमेटी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पीड़िता को पूरा न्याय मिले और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. कमेटी के सदस्यों ने माना कि इस तरह की घटनाओं से पूरा समाज शर्मिंदा महसूस करता है.

पीड़िता की मदद का दिया आश्वासन

मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शमशुल हसन बल्ली ने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़िता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन हर संभव मदद करेगा. साथ ही चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो कमेटी प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी और जरूरत पड़ने पर सीएम हाउस का घेराव करेगी.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कुछ दिन पहले भोपाल में एक कॉलेज छात्रा ने अपने सहपाठी पर गंभीर आरोप लगाए थे. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम और पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए, बाद में उसे ब्लैकमेल किया और शारीरिक शोषण किया. जब सच्चाई सामने आई तो आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया. छात्रा ने आरोपी के दो साथियों पर भी धमकाने के आरोप लगाए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

तीन माह की गर्भवती है पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है और उसने महिला थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. उसका आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उस पर समझौते का दबाव बनाया गया. छात्रा का कहना है कि आरोपियों को पकड़कर कुछ समय बाद छोड़ दिया गया, जिससे उसका भरोसा कमजोर हुआ. पीड़िता के अनुसार आरोपी मुस्लिम था और उसने खुद को आशीष पांडे बताकर उससे संपर्क किया था.

हालांकि मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने यह साफ किया कि वे ‘लव जिहाद' जैसे शब्दों से सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि किसी एक अपराध को पूरे धर्म या समाज से जोड़ना गलत है. फिर भी, जो भी व्यक्ति इस तरह का अपराध करता है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय से हो.

पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal Love Jihad Case, Bhopal College Student Rape Case, Muslim Community Reaction Bhopal, Madhya Pradesh Love Jihad News, Identity Concealment Crime Case, Student Exploitation Case India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com