विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 05, 2018

कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड, कोहरे से रेल सेवा प्रभावित

दिल्ली में रविवार का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे

कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड, कोहरे से रेल सेवा प्रभावित
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: कश्मीर और हिमाचल में प्रचंड ठंड पड़ने के साथ ही पूरे उत्तर भारत में ठंड की स्थिति कमोबेश बनी हुई है. इसके साथ ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रविवार को सुबह कोहरे की वजह से रेल सेवाएं प्रभावित रहीं.

हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री नीचे चला गया. जहां न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के साथ कीलांग सबसे ठंड रहा, वहीं मनाली और कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया है. मौसम विज्ञानी ने सोमवार और नौ फरवरी को मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है.

यह भी पढ़ें : देश के इन हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे, उत्तर भारत में इस सप्ताह ठंड से राहत नहीं

कश्मीर घाटी में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया, हालांकि दिन में धूप खिली रही. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि समूची कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में आसमान साफ रहने की वजह से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इसके साथ ही उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग और लेह, लद्दाख के कई क्षेत्रों में भी पारा कई डिग्री नीचे गिर गया है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव, रात में पांच डिग्री और दिन में 25 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा. यहां कोहरे की वजह से उत्तर की तरफ जाने वाली तीन ट्रेन रद्द कर दी गई, 23 ट्रेनें देर से चलीं जबकि तीन रेलगाड़ियों का समय बदला गया.

यह भी पढ़ें : भीषण सर्दी की चपेट में कश्मीर, करगिल में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे

उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में कोहरा छाया रहा जबकि राज्य के कई जगहों पर तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा. पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. अमृतसर और आदमपुर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के अंबाला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

VIDEO : ठंड से मौतों पर सियासत

इसके साथ ही बिहार, बंगाल, झारखंड में भी काफी ठंड पड़ रही है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम शुष्क बना हुआ है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
भारतीय महिला की मौत की सजा का मामला यमन के राष्‍ट्रपति के पास, हरसंभव सहायता कर रहे : केंद्र सरकार
कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड, कोहरे से रेल सेवा प्रभावित
बजट पर एक्सपर्ट कॉमेंट: फोकस वाले 9 पॉइंट्स बता रहे सही रास्ते पर सरकार
Next Article
बजट पर एक्सपर्ट कॉमेंट: फोकस वाले 9 पॉइंट्स बता रहे सही रास्ते पर सरकार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;