हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा एक महिला के बाल संवारते वक्त उसके सिर पर कथित रूप से थूकने को लेकर भड़की राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इंदौर में हबीब के ब्रांड नाम से चल रहे सैलूनों के सामने शनिवार को जमकर विरोध जताया. वहीं भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ने हबीब के नाम पर चलने वाले सैलूनों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है.
करणी सेना के एक पदाधिकारी ने यह धमकी भी दी कि अगर इंदौर में हबीब के ब्रांड नाम से एक भी सैलून चलता पाया गया, तो राजपूत संगठन के कार्यकर्ता उसमें तोड़-फोड़ करेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
चश्मदीदों के मुताबिक करणी सेना के कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जुलूस के रूप में शहर की सड़कों से गुजरे. उन्होंने विजयनगर और तुकोगंज में हबीब के ब्रांड नाम से चल रहे अलग-अलग सैलूनों के सामने जमा होकर 58 साल के हेयर स्टाइलिस्ट के खिलाफ तीखी नारेबाजी की.
करणी सेना के जिलाध्यक्ष ऋषिराज सिंह सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा,‘‘हबीब ने एक महिला के सिर पर सरेआम थूक कर समूची नारी शक्ति का अपमान किया है.अब हम इंदौर में हबीब के ब्रांड नाम से एक भी सैलून नहीं चलने देंगे ताकि ऐसे लोगों को आर्थिक रूप से तोड़ा जा सके.''
उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर इंदौर में आज के बाद हबीब के ब्रांड नाम वाले किसी सैलून का कहीं भी साइन बोर्ड दिखा, तो उस प्रतिष्ठान को पूरी तरह तोड़ दिया जाएगा. इस बारे में प्रशासन को हमारे खिलाफ जो भी कार्रवाई करनी हो, वह कर ले.''
तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने कहा कि शहर में शनिवार को करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के दौरान हबीब के ब्रांड नाम वाले किसी सैलून में कोई तोड़-फोड़ नहीं की गई.
इस बीच, तुकोगंज थाना क्षेत्र में हबीब के ब्रांड नाम से सैलून चलाने वाले उद्यमी अमित दांत्रे ने कहा, ‘‘मैंने हबीब द्वारा एक महिला के बाल संवारते वक्त उसके सिर पर थूकने के कृत्य से आहत होकर स्वेच्छा से और बिना किसी दबाव के अपने सैलून का नाम बदलने का फैसला किया है. अब मैं नये नाम से अपना सैलून दोबारा शुरू करूंगा.''
उधर, भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार को बैरागढ़ में एक सभा को संबोधित किया और लोगों से हबीब के नाम पर चलने वाले सैलूनों का बहिष्कार करने को कहा.
शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘ लोग कैसा व्यवहार कर रहे हैं? वे खाने में और यहां तक कि महिलाओं के बालों पर भी थूकते हैं. थूकने की संस्कृति को मानने वालों पर हिंदुओं को थूकना चाहिए. किसी को भी थूकने वालों के आउटलेट पर नहीं जाना चाहिए. इसके बजाय, आपको वहां थूकना चाहिए.''
गौरतलब है कि हबीब को सोशल मीडिया पर फैले उस वीडियो की वजह से देश भर में विरोध का सामना करना पड़ रहा है जिसमें वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान एक महिला के बाल संवारते वक्त उसके सिर पर कथित रूप से थूकते नजर आ रहे हैं. महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद हबीब पर IPC और महामारी रोग अधिनियम 1897 की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं