बेल्लारी के सरकारी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद एक महीने में छह महिलाओं की मौत के मामले सामने आए हैं. सरकार का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज़ों को दिया जाने वाला Compound Sodium Lactate Injection I.P. (Ringer's Lactate) गड़बड़ था. यह एक IV फ्लुइड है. चौथी मौत के बाद ड्रग्स कंट्रोलर को सस्पेंड कर दिया गया और दवा सप्लाई करने वाली पश्चिम बंगाल की कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया गया. लेकिन सवाल उठता है कि पांचवीं और छठी मौत क्यों हुई?
बेल्लारी के सरकारी अस्पताल में बीते एक महीने में 6 गर्भवती महिलाओं की मौत सिजेरियन ऑपरेशन के बाद हुई है. गरीब परिवार मजबूरी में इस अस्पताल का रुख करते हैं. 25 वर्षीय सुमैया की भी सिजेरियन ऑपरेशन के बाद मौत हो गई. उनके परिवार का आरोप है कि प्रतिबंधित ग्लूकोस सॉल्यूशन उनकी मौत की वजह बना.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मृतिका सुमैया के पति अब्दुल रहमान बताते हैं कि "रात में ऑपरेशन हुआ. मां और बच्चा दोनों ठीक थे. लेकिन अगले दिन अचानक मां की तबीयत बिगड़ गई. आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने उसकी जान ले ली?"
बीजेपी नेता इस मामले में सरकार की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं. वरिष्ठ बीजेपी नेता श्रीरामलू ने बेल्लारी में धरना प्रदर्शन किया.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजेंद्र ने कहा, "गर्भवती महिलाओं की मौतें हो रही है और राज्य सरकार गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री या जिला इंचार्ज मंत्री जमीर अहमद खान ने इन परिवारों की सुध नहीं ली . कोई भी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं गया. भाजपा न्यायिक जांच की मांग करती है."
- ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. एस. उमेश को सस्पेंड कर दिया है.
- Ringer's Lactate की आपूर्ति करने वाली पश्चिम बंगाल फार्मास्युटिकल्स कंपनी पर पाबंदी लगाई
- केंद्र सरकार से इस कंपनी की जांच कराने की मांग की है
- कर्नाटक के लोकायुक्त ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है.
कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव का कहना है "बेल्लारी अस्पताल में इस साल अप्रैल से नवंबर तक 2600 सिजेरियन ऑपरेशन हुए. कोई शिकायत नहीं थी. अचानक से यह हुआ. जांच में पता चला कि Ringer's Lactate के एक बैच में खामी पाई गई है."
इस मामले में सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी है. अधिकारियों और दवा सप्लाई कंपनी पर कार्रवाई के बावजूद, सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती. इन मौतों से कई परिवार बिखर गए है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं