विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2021

कोविड-19 टीकाकरण में शीर्ष पर रहा कर्नाटक, 26.92 लाख लोगों को लगे टीके

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक ने टीकाकरण के 31,75,000 के लक्ष्य के मुकाबले 26,92,955 लोगों को टीके की खुराक दी. सुधाकर ने टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य कर्मियों का आभार जताया.

कोविड-19 टीकाकरण में शीर्ष पर रहा कर्नाटक, 26.92 लाख लोगों को लगे टीके
कर्नाटक में शुक्रवार को 26.92 लाख लोगों ने कोरोना के टीके लिए. (फाइल फोटो)
बेंगलुरु:

देश में शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण में 26.92 लाख लोगों का टीकों की खुराक देकर कर्नाटक शीर्ष पर रहा. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने रात नौ बजे तक के आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी. मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार कर्नाटक के बाद बिहार में 26.6 लाख से अधिक खुराक दी गई. वहीं, उत्तर प्रदेश में 24.8 लाख से अधिक खुराक, मध्य प्रदेश में 23.7 लाख से अधिक खुराक और गुजरात में 20.4 लाख से अधिक खुराक दी गई.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 8.30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक ने टीकाकरण के 31,75,000 के लक्ष्य के मुकाबले 26,92,955 लोगों को टीके की खुराक दी. सुधाकर ने टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य कर्मियों का आभार जताया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid-19 Vaccination, Covid-19 Vaccination Campaign, Coronavirus, Vaccination In Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com