विज्ञापन

दिल्ली से ग्रीन सिग्नल, गुरुवार को सिद्धारमैया का इस्तीफा और एक हफ्ते में नई सरकार... कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का काउंटडाउन शुरू!

कर्नाटक में जल्द सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है. सिद्धारमैया ने गुरुवार को मंत्रियों की बैठक बुलाई है और उसी दिन इस्तीफा दे सकते हैं. डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं, जबकि नई सरकार में मल्टी-डिप्टी सीएम फॉर्मूला लागू हो सकता है.

दिल्ली से ग्रीन सिग्नल, गुरुवार को सिद्धारमैया का इस्तीफा और एक हफ्ते में नई सरकार... कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का काउंटडाउन शुरू!
नई दिल्ली:

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार सुबह मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया है, जिसे सत्ता परिवर्तन की आखिरी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, इसी दिन सिद्धारमैया इस्तीफा दे सकते हैं.

बदलाव अब सिर्फ औपचारिकता?

सूत्रों का कहना है कि अगर सब कुछ तय प्लान के मुताबिक होता है, तो करीब एक हफ्ते के भीतर नई सरकार का गठन हो सकता है. दिल्ली से मिले संकेतों के अनुसार डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि उन्हें फिलहाल अपने समर्थकों को शांत रखने को कहा गया है.

मल्टी-DyCM फॉर्मूले पर काम

नई सरकार में संतुलन साधने के लिए एक से ज्यादा डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, सिद्धारमैया के कई करीबी नेताओं को डिप्टी CM पद और अहम मंत्रालय (plum portfolios) दिए जाने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय! कुछ दिनों में इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया, शिवकुमार बनेंगे सीएम

सुरजेवाला की एंट्री, एक साथ दिखेंगे सिद्धारमैया-DKS

कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बुधवार दोपहर बेंगलुरु पहुंचेंगे. इसी दिन जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक साथ मंच पर नजर आएंगे.
इसे पार्टी यूनिटी शो के तौर पर देखा जा रहा है.

राज्यसभा ऑफर पर सिद्धारमैया असमंजस में

बता दें कि सीएम पद छोड़ने पर सिद्धारमैया को आलाकमान की ओर से राज्यसभा जाने का प्रस्ताव दिया गया है. उन्हें अगले कुछ दिनों में केसी वेणुगोपाल को अपना फैसला बताना है. राज्यसभा नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक वे अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं ले पाए हैं.

हाईकमान का साफ संदेश

कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि CM के उत्तराधिकारी का फैसला सिद्धारमैया नहीं करेंगे. फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा. राहुल गांधी के साथ 35 मिनट की वन-टू-वन बैठक में उन्हें 2028 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनाव ध्यान में रखकर फैसला लेने को कहा गया. साथ ही यह भी संकेत दिया गया कि वे पार्टी का सबसे बड़ा OBC चेहरा हैं और राष्ट्रीय राजनीति में उनकी अहम भूमिका रहेगी.

अंतिम फैसले से पहले आखिरी दौर

ताजा घटनाक्रम से साफ है कि दिल्ली में मंथन पूरा हो चुका है. बेंगलुरु में अब सिर्फ औपचारिक प्रक्रिया बची है. अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि सिद्धारमैया कब इस्तीफा देते हैं और डीके शिवकुमार की ताजपोशी कब होती है.

लेखक के बारे में
img
जैनेंद्र कुमार
Assistant Editor, NDTV India • Editorial
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Power Crisis, Karnataka Siddaramaiah, Siddaramaiah Resignation, Siddaramaiah Resigns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com