कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 14,950 नए केस सामने आए हैं. तमिलनाडु में 10 हजार से कम मामले मिले हैं. इन दोनों ही राज्यों में अभी भी कोरोना वायरस का संक्रमण गंभीर स्तर पर बना हुआ है. कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 14,950 नए मामले सामने आए और 53 और मरीजों की मौत हो गयी. कर्नाटक में अभी कोविड-19 के 1,23,098 मरीज इलाज करा रहे हैं. तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को संक्रमण के 9,916 नए मामले सामने आए.
इसके साथ ही पिछले एक दिन में राज्य में महामारी से 30 मरीजों की मौत हो गई. मेघालय के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 211 और संक्रमित पाए गए. इसके साथ ही पूर्वोत्तर के इस राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 92,021 हो गए. कोविड से दो और मरीजों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 1,538 पर पहुंच गई. गौरतलब है कि देश में कोरोना के संक्रमण में फिलहाल थोड़ी कमी देखी गई है. नए मामले डेढ़ लाख के करीब रह गए हैं. हालांकि ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए खतरा अभी भी बना हुआ है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं