कर्नाटक विधानसभा चुनाव : 10 मई को एक चरण में मतदान, 13 मई को परिणाम

कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं, और इस वक्त राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का शासन है, तथा बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : 10 मई को एक चरण में मतदान, 13 मई को परिणाम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है.

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तारीखों का ऐलान किया. कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा. वहीं 13 मई को चुनाव परिणाम आएंगे. कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं, और इस वक्त राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का शासन है, तथा बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं.

Mar 29, 2023 12:29 (IST)
Karnataka Election Date:
Mar 29, 2023 12:28 (IST)
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: बुधवार के दिन होगा मतदान
Mar 29, 2023 12:18 (IST)
Karnataka Poll 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए शेड्यूल
Mar 29, 2023 12:14 (IST)
कर्नाटक चुनाव 2023: कर्नाटक में एक ही चरण में चुनाव होगा
Mar 29, 2023 12:11 (IST)
Karnataka Assembly Elections 2023 :
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का कार्यक्रम
कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि13 अप्रैल, 2023
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि20 अप्रैल, 2023
नामांकन पत्रों की छंटनी की तिथि21 अप्रैल, 2023
नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि24 अप्रैल, 2023
मतदान की तिथि10 मई, 2023
मतगणना / चुनाव परिणाम की तिथि13 मई, 2023
Mar 29, 2023 12:07 (IST)
Karnataka Poll Dates: 10 मई को एक चरण में मतदान, 13 मई को परिणाम
10 मई को एक चरण में मतदान, 13 मई को परिणाम
Mar 29, 2023 12:06 (IST)
Karnataka Assembly Elections 2023 : कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव
Mar 29, 2023 12:04 (IST)
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: एक ही चरण में विधानसभा चुनाव
एक ही चरण में होगा कर्नाटक विधानसभा चुनाव
Mar 29, 2023 12:03 (IST)
Karnataka Election Dates 2023: 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे: EC
Mar 29, 2023 12:00 (IST)
Karnataka Elections 2023: 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं- EC
Mar 29, 2023 11:56 (IST)
Karnataka Assembly Elections 2023:50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की जाएगी: मुख्य चुनाव आयुक्त
Mar 29, 2023 11:53 (IST)
Karnataka Poll 2023 Date: कर्नाटक में 5,21,73,579 वोटर- मुख्य चुनाव आयुक्त
कर्नाटक में कुल 5,21,73,579 वोटर हैं, जबकि 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं. 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वे भी वोट कर सकेंगे. 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे.
Mar 29, 2023 11:50 (IST)
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं.
Mar 29, 2023 11:45 (IST)
Karnataka Poll 2023: 24 मई तक विधानसभा का कार्यकाल
कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो रहा है. 
Mar 29, 2023 11:42 (IST)
कर्नाटक चुनाव 2023: निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं.
Mar 29, 2023 11:35 (IST)
कर्नाटक में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी- प्रह्लाद जोशी
Mar 29, 2023 11:13 (IST)
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: 2018 में बहुमत न पाकर भी BJP ने ऐसे बनाई थी सरकार

विधानसभा चुनाव 2018 के बाद बनी JDS-कांग्रेस गठबंधन सरकार के गिर जाने के बाद जुलाई, 2019 में कर्नाटक में BJP सत्ता में आई थी. JDS-कांग्रेस गठबंधन के कई बागी विधायकों का समर्थन हासिल कर BJP ने सरकार बनाई, और बाद में वे BJP में शामिल होकर उपचुनाव लड़े और जीते. वर्तमान विधानसभा में BJP के 121 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 70 और JDS के पास 30 विधायक हैं. BJP ने अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री भी बदले, बी.एस. येदियुरप्पा ने जुलाई, 2021 में इस्तीफा दे दिया था और उनके स्थान पर मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई गद्दी पर बिठाए गए.
Mar 29, 2023 11:03 (IST)
Karnataka Elections 2023:11:30 बजे होगी कर्नाटक विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के कार्यक्रम की तारीखों का ऐलान केंद्रीय निर्वाचन आयोग बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे करने जा रहा है.