कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ही किसानों के कर्ज माफ किए.
नई दिल्ली:
- मध्यप्रदेश में कर्ज माफी जून 2009 के बाद के कर्जदार किसानों की होगी. कर्जमाफी से राज्य के लगभग 33 लाख किसानों को फायदा होगा.
- मध्यप्रदेश के किसानों पर सहकारी बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण विकास बैंक और निजी बैंकों का 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है.
- राज्य में 56 हजार करोड़ रुपये का कर्ज 41 लाख किसानों ने लिया है, वहीं, लगभग 15 हजार करोड़ रुपये डूबत कर्ज (एनपीए) है.
- माना जा रहा है कि लगभग 1 लाख 87,000 करोड़ के कर्ज में डूबी राज्य सरकार पर इससे और 20,000 करोड़ का भार आएगा.
- कर्ज माफी के लिए फिलहाल जिस फॉर्मूले पर मंथन हो रहा है, उसमें डूबत कर्ज को माफ करने के साथ नियमित कर्ज पर लगभग 25 हजार रुपये प्रोत्साहन दिया जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kamal Nath, Rahul Gandhi, MP Loan Waiver