विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

गोरखपुर हादसे पर नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा- यह हादसा नहीं, हत्या है

कैलाश ने एक और ट्वीट में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए लिखा है कि आपका एक निर्णायक फैसला दशकों से चली रही भ्रष्ट स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक कर सकती है ताकि ऐसी घटनाओं को आगे रोका जा सके.

Also Read in
गोरखपुर हादसे पर नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा- यह हादसा नहीं, हत्या है
कैलाश सत्यार्थी ( फाइल फोटो )
  • गोरखपुर हादसे पर कैलाश सत्यार्थी का बयान
  • सीएम योगी से की निर्णायक फैसले की अपील
  • नोबेल पुरस्कार विजेता हैं कैलाश सत्यार्थी
नई दिल्ली: गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में 30 बच्चों की मौत की खबर से हर कोई दुखी है. नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर पर दी है. उन्होंने कहा है कि बिना ऑक्सीजन के 30 बच्चों की मौत हादसा नहीं, हत्या है. क्या हमारे बच्चों के लिए आजादी के 70 सालों का यही मतलब है.
 
कैलाश ने एक और ट्वीट में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए लिखा है कि आपका एक निर्णायक हस्तक्षेप दशकों से चली रही भ्रष्ट स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक कर सकती है ताकि  ऐसी घटनाओं को आगे रोका जा सके.

 
गौरतलब है कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 30 बच्चों की दर्दनाक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जान गंवाने वाले बच्चों में नवजात शिशु भी थे. पिछले 36 से 48 घंटों के बीच हुई इन मौतों की वजह आधिकारिक तौर पर भले ही नहीं बताई जा रही हो लेकिन कहा जा रहा है कि इसके पीछे ऑक्सीजन की कमी कारण है. जबकि, यूपी सरकार का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई. 

Video : गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 30 बच्चों की मौत

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kailash Satyarthi, Gorakhpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com