CM योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है
नई दिल्ली:
- सभी धार्मिक स्थालों की सुरक्षा की जाए.
- सभी महत्वपूर्ण धर्मगुरुओं को विश्वास में लिया जाए और उनसे अपील की जाए कि वे अपने समाज के लोगों को सद्भाव बनाये रखने को कहें.
- जिला स्तर पर मीडिया से बातचीत कर उनसे कहा जाए कि इससे जुड़ी खबर को सनसनी बनाने से परहेज़ करें.
- हर उस व्यक्ति से बात की जाए जिसकी समाज में हैसियत है. इनमें धर्म गुरु,वकील,छात्र नेता,व्यापारी और दूसरे लोग हो सकते हैं.
- फैसला आने पर न कोई जश्न मनाए और न ही कोई विरोध करे.
- सोशल मीडिया की गहरी निगरानी की जाए ताकि कोई अफवाह और नफरत न फैला सके.
- सोशल मीडिया पर ऐसा करने वालों के खिलाफ फौरन एक्शन लिया जाए.
- पुलिस और प्रशासन के सारे सीनियर अफसर खुद मैदान में मौजूद रहें.
- पुलिस हर जगह फुट पेट्रोलिंग करती नज़र आए.
- फुटपाथ पर रहने वाले बेघरों को रेन बसेरों में शिफ्ट किया जाए और उनकी सुरक्षा की जाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ayodhya News Supreme Court