- बेंगलुरु के अदुगोडी में 34 वर्षीय पूजा दत्ता का किराए के फ्लैट में सड़ी-गली हालत में शव मिला था
- मृतका झारखंड के धनबाद की निवासी थीं और एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थीं
- पुलिस ने बताया कि शव नग्न और खून से लथपथ था तथा मौत दो से तीन दिन पहले हुई थी
बेंगलुरु में एक किराए के फ्लैट में 34 वर्षीय महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला. पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान झारखंड के धनबाद की निवासी पूजा दत्ता के रूप में हुई है. वह यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थीं. पुलिस ने बताया कि अदुगोडी में हुई यह घटना सोमवार को तब सामने आई, जब पड़ोसियों ने उसके फ्लैट से आ रही दुर्गंध के बारे में पुलिस को जानकारी दी.
नग्न और खून से लथपथ था शव
पुलिस ने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़ा तो दत्ता का नग्न और खून से लथपथ शव मिला. उन्होंने कहा कि मौत दो से तीन दिन पहले होने की आशंका है. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, हालांकि घर के अंदर फटे हुए कागज बिखरे हुए मिले, जिससे यह संदेह पैदा हुआ कि उसने अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद आत्महत्या कर ली होगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे हुई मौत, पोस्टमार्टम से होगा साफ
बेंगलुरु पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या हत्या. उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें :- रेलवे ट्रैक पर बुलाया, बैठकर पी शराब, फिर ट्रेन के सामने फेंका, GF से नहीं कराई बात इसलिए दोस्त को मार डाला!
मकान मालकिन के अनुसार, पूजा दत्ता पिछले तीन सालों से किराए के फ्लैट में रह रही थीं और उन्हें आखिरी बार 23 अप्रैल को किराने का सामान खरीदने के लिए बाहर जाते हुए देखा गया था. अदुगोडी पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें :- बिहार: जमीन का विवाद सुलझाने पहुंचा कुख्यात पुट्टू मिश्रा की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने सिर में मारी गोली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं