रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक पर सोमवार शाम अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. रोज की तरह बाजार में चहल-पहल थी, लोग खरीदारी करने में व्यस्त थे. दुकानों पर भीड़ थी, और चाय की दुकानों पर लोग बैठे थे. तभी तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे, और सीधे पुट्टू मिश्रा को निशाना बना लिया. किसी को कुछ समझ आता, उससे पहले ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई.
दो राउंड फायरिंंग की
करीब दो राउंड गोली चलने की बात सामने आई है. गोली की आवाज सुनते ही चौक पर अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, दुकानदार शटर गिरा दिए. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुट्टू मिश्रा जमीन विवाद सुलझाने के लिए वहां पहुंचा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
घात लगाए थे हमलावर
मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा के रहने वाले संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा रामनगर के फुलकौल चौक पर जमीन विवाद सुलझाने के लिए बैठक में पहुंचा था. वह कुछ लोगों के साथ बैठकर बात कर रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाश उसकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे. जैसे ही मौका मिला, उन्होंने करीब से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
तैयारी से आए थे हमलावर
बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. पुलिस अब जांच कर रही है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद, पुरानी दुश्मनी, रंगदारी या गैंगवार में से क्या असली वजह है?
सिर में मारी गोली
गोली सीधे पुट्टू मिश्रा के सिर में मारी, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. कुछ देर तक लोग डर के कारण उसके पास नहीं गए. बाद में स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे खून से लथपथ हालत में उठाकर तुरंत रामनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.
लंबा आपराधिक इतिहास
पुट्टू मिश्रा पर हत्या, रंगदारी, दबंगई और कई गंभीर मामलों में नामजद था. कांग्रेस नेता फखरुद्दीन खान हत्याकांड में भी वह आरोपी रह चुका था. पुलिस के अनुसार, वह कई बार जेल जा चुका था, और लंबे समय तक अलग-अलग जेलों में बंद रहा. इलाके में उसकी पहचान एक दबंग और कुख्यात अपराधी के रूप में थी. प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने भी उसके लंबे आपराधिक इतिहास की पुष्टि की है. यही वजह है कि उसकी हत्या को लोग सिर्फ एक सामान्य वारदात नहीं, बल्कि बड़े गैंगवार की कड़ी मान रहे हैं.
पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है. सूचना मिलते ही रामनगर SDPO रागिनी कुमारी, प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी और रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, और दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है. फिलहाल गैंगवार, पुरानी दुश्मनी, रंगदारी और जमीन विवाद सभी पहलुओं पर जांच चल रही है. पुलिस ने जल्द ही इस हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है.
(इनपुट- बिंंदेश्वर कुमार)
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: संदूक में पति की लाश, पत्नी के अवैध संबंध... सनसनीखेज मर्डर का पुलिस ने ऐसे खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं