- बोकारो जिले के गोमिया विधानसभा क्षेत्र में हुई चुनावी सभा
- उन्नाव की घटना पर सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी
- गोमिया के पटवार हाई स्कूल के ग्राउंड में हुई चुनावी सभा
प्याज की बढ़ती कीमत पर झारखंड चुनाव में भाजपा को कितना फायदा होगा या नुकसान होगा? यह प्रश्न पूछने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उल्टे पांव चलते हुए हेलीकॉप्टर में जा बैठीं. वहां पर भी पूछने पर उन्हें इस सवाल का जवाब नहीं सूझा और उन्होंने हेलीकॉप्टर का दरवाजा बंद कर दिया. भाजपा की स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उन्नाव की घटना पर किए गए सवाल पर भी चुप्पी साधे रहीं. स्मृति ईरानी विधानसभा चुनवा के लिए प्रचार रैली को संबोधित करने के लिए झारखंड आई थीं.
बोकारो जिले के गोमिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इशारों-इशारों में जेएमएम के पूर्व विधायक एवं उनकी पत्नी व गोमिया की विधायक को चोर कहा. उन्होंने आजसू को लैंड माफिया बताया. स्मृति ईरानी ने कहा कि लक्ष्मी जी के हाथों में न केला होता है, न तीर धनुष, उनके हाथों में कमल होता है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
बोकारो के गोमिया के पटवार हाई स्कूल के ग्राउंड में बीजेपी की चुनावी सभा को ईरानी ने संबोधित किया. गोमिया विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी के लिए उन्होंने लोगों से अपील की कि 12 तारीख को भाजपा को वोट दें.
पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री से उन्नाव की घटना पर पूछना चाहा, या महंगी प्याज पर सवाल किए तो मंत्री वहां से अपने आपको बचाते हुए भागती रहीं. ज्यादा पूछने पर उन्होंने हेलीकॉप्टर का गेट बंद कर लिया.
VIDEO : झारखंड में दूसरे दौर में 64.39 प्रतिशत मतदान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं