Bihar News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi)ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जाति पर टिप्पणी के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष राजीव रंजन ललन सिंह (Rajiv Ranjan Lalan Singh) को आड़े हाथ लिया है. सुशील मोदी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के लिए " डुप्लीकेट पिछड़ा" जैसे ओछे शब्द बोल कर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अति पिछड़ों का अपमान किया है. यह बयान पार्टी की पिछड़ा-विरोधी सामंती मानसिकता का प्रमाण है. राज्यसभा सांसद मोदी ने कहा कि पिछड़े वर्ग से पहली बार कोई ऐसा मजबूत प्रधानमंत्री देश को मिला है, जिसका लोहा दुनिया मान रही है, लेकिन महागठबंधन में बैठे सामंतवादियों और जेपी-लोहिया के फर्जी चेलों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा. 2014 के संसदीय चुनाव में बिहार के अतिपिछड़ों ने दिखा दिया था कि वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, नीतीश कुमार के साथ नहीं. उस समय जद-यू केवल दो सीट जीत पाया था.
#Bihar : ये पूरी पार्टी बहरूपिया है : ललन सिंह pic.twitter.com/I7bLmikju7
— NDTV India (@ndtvindia) October 14, 2022
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सुशील मोदी ने कहा कि यदि अगर पिछड़ों ने मजबूती से नरेंद्र मोदी का साथ नहीं दिया होता तो भाजपा यूपी, गुजरात, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मणिपुर में दोबारा जनादेश नहीं प्राप्त करती. उन्होंने कहा कि 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है, जबकि जेडीयू केवल बिहार तक सिमटा है और यहां भी इनकी हैसियत कभी अकेले सरकार बनाने की नहीं रही. जेडीयू खाली घड़े की तरह ज्यादा आवाज कर रहा है. बिहार के पूर्व सीएम ने कहा कि पहले अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिये बिना निकाय चुनाव कराने की नीतीश कुमार की जिद और अब पीएम मोदी की जाति पर जदयू प्रमुख की टिप्पणी से जलन-द्वेष की जो राजनीति की जा रही है, उसका परिणाम महागठबंधन को 2024 में जीरो पर आउट होकर भुगतना पड़ेगा.
* "'उनका एकमात्र अपराध... उन्होंने नरेंद्र मोदी को जन्म दिया' : AAP के वीडियो पर बरसीं स्मृति ईरानी
* पूर्वांचलियों को केजरीवाल सरकार का तोहफा : सरकारी खर्चे पर दिल्ली में 1100 जगहों पर होगी छठ पूजा
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष ने कहा- वैज्ञानिक सर्वेक्षण से पता चले 'शिवलिंग' कितने साल पुराना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं