- जदयू दिल्ली में आगामी चुनाव में भाजपा के साथ गठजोड़ करने की कोशिश में लगी
- संजय झा ने कहा- मैं भाजपा नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहा हूं
- संजय झा ने प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद पर निशाना साधा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जदयू दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठजोड़ करने की कोशिश में लगी है. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी संजय कुमार झा ने मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित एक समारोह में पत्रकारों से कहा, 'मैं भाजपा नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहा हूं.एक बार चीजों को अंतिम रूप देने के बाद हम सीट-बंटवारे जैसे विवरण साझा करने की स्थिति में होंगे.'
मुख्यमंत्री नीतीश के विश्वासपात्र माने जाने वाले जल संसाधन मंत्री संजय झा ने प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद को दिल्ली में रोजगार कर रहे बिहारवासियों को बताना चाहिए कि बिहार में अपने शासनकाल के दौरान राज्य के लाखों लोगों को रोजगार के लिए पलायन करने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा था. इस बीच कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने बुधवार को कहा, 'राजद के साथ हमारे गठबंधन में कोई समस्या नहीं है पर भाजपा और जदयू के बीच गंभीर समस्याएं हैं.'
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का नहीं, मेरा चेहरा है ब्रांड: मनोज तिवारी
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन यह कहने से परहेज करते है कि राजग की जीत की स्थिति में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने कहा, 'आपको महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में अपने पूर्व सहयोगियों के साथ भाजपा के ‘ट्रैक रिकॉर्ड' को देखना होगा. यह एक ऐसा दल है, जो अपने ही पुराने नेताओं को मार्गदर्शक मंडल नामक राजनीतिक वृद्धाश्रमों में भेज देते हैं जिनसे कोई मार्गदर्शन नहीं लेने जाता.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं