विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने बृहस्पतिवार को भारत में चुनावों पर संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी की हालिया टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि वैश्विक निकाय को यह बताने की जरूरत नहीं है कि देश में चुनाव ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष'' होने चाहिए.
विदेश मंत्री ने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता के बयान से जुड़े सवाल पर की, जिसमें प्रवक्ता ने कहा था कि उन्हें ‘‘उम्मीद'' है कि भारत में लोगों के ‘‘राजनीतिक और नागरिक अधिकारों'' की रक्षा की जाएगी और हर कोई ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष'' माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लोकसभा चुनाव में अपने मंत्रिमंडल सहयोगी और भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के लिए प्रचार करने यहां पहुंचे जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने पिछले सप्ताह एक प्रेस वार्ता के दौरान एक ‘‘भारी भरकम सवाल'' के जवाब में भारतीय चुनावों पर टिप्पणी की थी.
जयशंकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र को हमें यह कहने की जरूरत नहीं है कि हमारे चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए. मेरे साथ भारत के लोग हैं. भारत के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों. इसलिए, इसके बारे में चिंता न करें.''
पिछले सप्ताह, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और विपक्षी दल कांग्रेस के बैंक खातों को ‘फ्रीज' करने के मद्देनजर आगामी आम चुनावों से पहले भारत में ‘‘राजनीतिक अशांति'' के बारे में पूछा गया था, जिसके जवाब में दुजारिक ने टिप्पणी की थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं