अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक अन्य "मुद्दे" से निपटने के लिए सिचुएशन रूम में जाने के लिए सोमवार को व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस को अचानक खत्म कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President Jo Biden) ने कहा, "मुझे सिचुएशन रूम में जाना होगा. वहां एक मुद्दा है जिससे मुझे निपटना होगा." जैसे ही ये खबर सामने आई कि हमास ने दो और इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है वैसे ही बाइडेन व्हाइट हाउस में अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर आयोजिक इवेंट छोड़कर चले गए.
ये भी पढ़ें-"इजरायल को भी आत्मरक्षा का अधिकार": हमास से युद्ध के बीच चीन के रुख में बदलाव
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जो बाइडेन ने बीच में छोड़ा इवेंट
जो बाइडेन ने इवेंट में कहा कि गाजा युद्धविराम पर कोई भी चर्चा तभी होगी जब हमास इजरायल के उन सभी बंधकों को मुक्त कर देगा, जिनको उसने हमले के दौरान अगवा किया था. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब जो बाइडेन से पूछा गया कि क्या वह "बंधकों के बदले युद्धविराम" समझौते का समर्थन करेंगे, तो उन्होंने कहा, "उन बंधकों को रिहा करना चाहिए और फिर हम बात कर सकते हैं."
👀👀 President Biden: "I have to go to the situation room. There's an issue I need to deal with."
— Moshe Schwartz (@YWNReporter) October 23, 2023
-- Biden at the end of remarks on the economy pic.twitter.com/QDzdBFcLui
मैने पोप को बताया-जो बाइडेन
जो बाइडेन ने रविवार को पोप फ्रांसिस के साथ इजरायल-हमास युद्ध और गाजा की स्थिति के बारे में हुई बातचीत के बारे में भी इवेंट के दौरान मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, "पोप और मैं एक ही बात पर हैं, हम जो कर रहे हैं उसमें उनकी बहुत दिलचस्पी थी." इजरायल के समर्थन में अमेरिका क्या करने वाला है वह उनको बता दिया है. बता दें कि शनिवार को हमास ने इजरायल से बंधक बनाई गईं दो अमेरिकी महिलाओं, जूडिथ ताई रानान और उनकी बेटी नताली शोशाना रानन को रिहा कर दिय था. जिसके बाद सोमवार को हमास ने दो और इजरायली महिलाओं को भी रिहा कर दिया. इजरायल ने पुष्टि करते हुए कहा है कि हमास ने उनके 222 लोगों को बंधक बना रखा है.
ये भी पढ़ें-24 घंटों में गाजा पर इजरायल के 300 हमलों के बीच हमास ने 2 और बंधकों को किया रिहा; 10 पॉइंट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं