इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas Group) के बीच चार दिन से जारी संघर्ष (Israel Palestine Conflict) में अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं. इस बीच इजरायल-हमास संघर्ष को लेकर भारत में राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है. कांग्रेस (Congress) ने फिलिस्तीनी लोगों के जमीन, स्वशासन का जिक्र करते हुए इस इलाके में तुरंत सीजफायर की अपील की. वहीं, बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरा है. बीजेपी ने कांग्रेस को सीधे-सीधे आतंकियों को समर्थन करने वाला बता दिया है.
कांग्रेस ने इजरायल-हमास संघर्ष पर क्या कहा?
दरअसल, कांग्रेस ने इजरायल और हमास के बीच संघर्ष में आम नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि युद्ध को जन्म देने वाले सभी मुद्दों सहित सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत शुरू करने की जरूरत है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने बैठक में पारित प्रस्ताव भी तत्काल संघर्ष विराम की भी अपील की. कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने कहा है कि वह फिलिस्तीनी लोगों के जमीन, स्वशासन और आत्म-सम्मान के साथ जीने के अधिकारों के लिए अपने दीर्घकालिक समर्थन को दोहराती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए कांग्रेस को घेरा है. सूर्या ने कहा, "इजरायल युद्ध पर कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का प्रस्ताव इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण है कि मोदी के पीएम बनने से पहले कैसे भारतीय विदेश नीति कांग्रेस की अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीति की बंधक थी."
अगले साल होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस पर तंज कसते हुए बीजेपी सांसद ने आगे कहा, "... अगर हम 2024 में सतर्क नहीं रहे, तो चीजें कितनी जल्दी धरातल पर लौट जाएंगी, इसका अंदाजा लगाया नहीं जा सकता."
मनोज तिवारी ने भी कसा तंज
बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आतंकियों का समर्थन कर रही है. उन्होंने कहा कि इतना भयानक इशारा है कि कांग्रेस पार्टी आतंकियों का समर्थन कर रही है. उन्होंने कहा कि हमास के इजरायल पर हमला करने के जैसे-जैसे वीडियो सामने आए हैं. वहां बहन-बेटियों के साथ जो हुआ है. लोगों की गर्दनें काटी गईं हैं. इसके बाद भी कांग्रेस हमास के समर्थन में फिलिस्तीन के समर्थन में आज बयान दे रही है. तिवारी ने कहा कि इसका मतलब साफ है कि ये लोग आतंकियों के समर्थक हैं. देश ये देखकर स्तब्ध है.
पार्टी के भीतर विभाजन को उजागर करता है कांग्रेस का बयान
सूत्रों ने कहा है कि कांग्रेस का बयान पार्टी के भीतर विभाजन को उजागर करता है. वर्किंग कमेटी की बैठक में इजरायल-हमास युद्ध पर प्रस्ताव को सभी ने पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया था. सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे विशेष रूप से इसे प्रस्ताव में शामिल नहीं करना चाहते थे, क्योंकि पार्टी का फोकस जातिगत सर्वे की मांग पर ध्यान केंद्रित करना था.
सूत्रों के मुताबिक, जो बयान जारी किया जाना था, वह एक चुनाव पूर्व प्रस्ताव था. इसमें कहा गया था कि अगर कांग्रेस अगले साल सत्ता में आती है, तो वह राष्ट्रीय जाति जनगणना कराएगी. साथ ही केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक में अन्य पिछड़ा वर्ग या ओबीसी के लिए कोटा लागू करेगी.
फ़िलिस्तीन पर कांग्रेस का बयान (चाहे वह जारी किया जाना था या नहीं) बीजेपी द्वारा पार्टी को घेरने के मकसद से भारत में आतंकी हमले का एक वीडियो शेयर किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है. बीजेपी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- "इजरायल आज जो झेल रहा है, वही भारत ने 2004-14 के बीच झेला. कभी माफ मत करो, कभी मत भूलो..."
इसके बाद दूसरा वीडियो हमला हुआ, जिसमें बीजेपी ने हमास के हमले की तुलना मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमलों से की. बीजेपी ने कहा, "इजरायल ने अभी-अभी युद्ध की घोषणा की है... कमज़ोर कांग्रेस के नेतृत्व में भारत ने क्या किया?" ?...वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने तो पाकिस्तान को दोषमुक्त भी कर दिया.''
ये भी पढ़ें:-
Explainer: गाजा पट्टी पर सख्त पहरे के बावजूद कैसे हमास को मिल रहे हथियार? जानें- तालिबान कनेक्शन
इजरायल पर हुए हमास के हमले में किस देश के कितने नागरिकों की हुई मौत, कई बंधक या लापता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं