इजरायल के लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले जारी है. इजरायली सुरक्षाबलों ने अब उत्तरी लेबनान के त्रिपोली शहर को निशाना बनाया है. आईडीएफ ने दावा किया है कि इन हमलों में अल-कस्साम कमांडर सईद अतल्लाह और उनका परिवार मारा गया है. हमास से संबंधित मीडिया ने शनिवार को बताया कि उत्तरी लेबनानी शहर त्रिपोली में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में हमास के सशस्त्र विंग, अल-कस्साम ब्रिगेड के नेता सईद अतल्ला अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारे गए.
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने जानकारी दी कि पिछले साल अक्टूबर में हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से लेबनान में कुल 1,974 लोग मारे गए हैं. इनमें 127 बच्चे और 261 महिलाएं शामिल हैं जबकि 9,384 लोग घायल हुए हैं. अबियाद ने गुरुवार को कहा कि इजरायली हमलों में दर्जनों मेडिकल सेंटर्स को नुकसान पहुंचा और 97 मेडिकल और इमरजेंसी कर्मियों की मौत हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
8 अक्टूबर, 2023 को हिजबुल्लाह ने गाजा में हमास के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू किए थे. नवीनतम घटनाक्रम इसी संघर्ष का विस्तार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं