विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2021

किसान आंदोलन : दिल्ली बॉर्डरों पर इंटरनेट सेवा रोकी गई, NH-24 आने-जाने वाली सड़कें भी बंद

Farmer's Protest Updates: सिंघु, गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर एवं उससे आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है.

किसान आंदोलन : दिल्ली बॉर्डरों पर इंटरनेट सेवा रोकी गई, NH-24 आने-जाने वाली सड़कें भी बंद
Farmer's Protest: सिंघु बॉर्डर पर किसानों को प्रदर्शन जारी, पुलिस का कड़ा पहरा
  • सिंघु, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर इंटरनेट बंद
  • गृह मंत्रालय ने अस्थायी तौर पर इंटरनेट सेवा पर लगाई रोक
  • दिल्ली पुलिस ने बंद की गाज़ीपुर बॉर्डर को आने-जाने वाली सड़कें
नई दिल्ली:

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) एक बार फिर रफ्तार पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए बवाल के बाद ठंडा पड़ने की आशंका जताई जा रही थी. किसान शनिवार को एक दिन का उपवास रखकर सद्भावना दिवस मना रहे हैं. किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर, दिल्ली बॉर्डरों पर इंटरनेट सेवाएं दो दिन के लिए रोक दी गई हैं. वहीं,राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के आने जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है.  

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिंघु, गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर एवं उससे आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है. यह बैन 29 जनवरी रात 11 बजे से 31 जनवरी रात 11 तक प्रभावी रहेगा. 

s4qeqlmg

वहीं, किसान प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग-24 आने-जाने वाले दोनों रास्तों को बंद कर दिया गया. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. 

बता दें कि सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को खुद को स्थानीय लोग बताने वालों और आंदोलन पर बैठे प्रदर्शकारी किसानों के बीच झड़प हो गई थी. इसके बाद, किसी अनहोनी से बचने के लिए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कल हुई झड़प में 44 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. सभी किसान नेता सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक व्रत रखकर सद्भावना दिवस मना रहे हैं.

वीडियो: सिंघु बॉर्डर पर हुआ बवाल, चली तलवार

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmers Protest, Internet Service Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com