देश में स्वाइन फ्लू की दहशत बढ़ती जा रही है। राजस्थान में अब तक 150 से अधिक तो गुजरात मे 144 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में हालात बिगड़ गए हैं।
स्वाइल फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस ख़तरे को रोकने के लिए किए जा रहे तमाम सरकारी दावे खोखले नज़र आ रहे हैं। गुजरात और महाराष्ट्र में एक दिन में आठ लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है।
इसके साथ ही गुजरात में मरनेवालों का आंकड़ा 144 हो गया है और महाराष्ट्र में भी इस साल स्वाइन फ्लू से अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मध्य प्रदेश में भी सरकारी आकंड़ों के हिसाब से अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है।
मध्य प्रदेश में सिर्फ दो ही सेंटर हैं, जहां स्वाइन फ्लू की जांच हो सकती है। स्वाइन फ्लू के चलते महाराष्ट्र और राजस्थान के पर्यटन उद्योग को 5500 करोड़ का नुकसान हुआ है। राज्य सरकारों का दावा है कि वह स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए हर संभव कोशिश कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नहीं दिख रहा है।
मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए केवल दो केंद्र हैं, जो जबलपुर और ग्वालियर में काम कर रहे हैं। ऐसे में कई बार मरीज भी देरी से अस्पताल पहुंचते हैं और जब तक जांच की प्रक्रिया पूरी होती है तब तक कई मामलों में देर हो चुकी होती है। कांग्रेस ने इस समस्या के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और मांग की है कि सरकार बीमारी की रोकथाम के लिए और तेज़ी से काम करे।
मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य में अभी तक इससे 44 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि गैर-सरकारी आंकड़े 60 से ज्यादा मौतों का दावा करते हैं। प्रशासन की ओर से स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है, लेकिन इसमें कोई बड़ी सफलता मिलती नज़र नहीं आ रही है।
इसके अलावा कुछ एक अस्पतालों में टैमी फ्लू टैबलेट की भी कमी है। कांग्रेस ने इस समस्या के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और मांग की है कि सरकार बीमारी की रोकथाम के लिए और तेज़ी से काम करे।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं